Lifestyle

Weight Loss Tips: फेस्टिव सीजन में बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए फॉलो करें ये आसान टिप्स

त्योहारों का सीजन चल रहा है। इस सीजन में लोग खानपान पर चाहकर भी पाबंदी नहीं लगा पाते हैं। लोग दोस्तों और परिवार वालों के साथ पिकनिक पर जाते हैं। फेस्टिव सीजन को मिलकर सेलिब्रेट करते हैं। इस दौरान मिठाइयां और जंक फूड का अधिक सेवन करते हैं। खासकर, स्वीट्स पर लोगों का अधिक ध्यान रहता है। स्वीट्स और जंक फूड के सेवन से फेस्टिव सीजन में वजन बढ़ने लगता है।

इसके लिए फेस्टिव सीजन में खानपान पर पैनी नजर रखनी चाहिए। शुगर, शुगर रिच ड्रिंक्स, जंक फूड और फैटी फूड्स का सेवन कम से कम करें। खाना खाते समय भरपेट न खाएं, बल्कि नियमित अंतराल पर कम मात्रा में खाएं। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, देर रात में खाना न खाएं। साथ ही क्रैश डाइट से परहेज करें और फाइबर रिच चीजों को डाइट में जरूर शामिल करें। इसके अलावा, फेस्टिव सीजन में बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए इन टिप्स को जरूर फॉलो करें। आइए जानते-

अच्छी और पर्याप्त नींद लें

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए रोजाना अच्छी और पर्याप्त नींद लें। जब आप पर्याप्त नींद लेते हैं, तो आप सुबह में तरोताजा महसूस करते हैं। इसके अलावा, वर्कआउट में भी आपका मन लगता है। सामान्यतः: सेहतमंद रहने के लिए रोजाना कम से कम 8 घंटे की नींद जरूर लें।

एक्सरसाइज करें

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]

बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए रोजाना एक्सरसाइज जरूरी है। इसके लिए रोजाना एक्सरसाइज जरूर करें। इससे संपूर्ण शरीर में रक्त का संचार होता है। साथ ही एक्स्ट्रा फैट बर्न होता है। डॉक्टर हमेशा सेहतमंद रहने के लिए एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं।

धैर्य रखें

बढ़ते वजन को कंट्रोल करना आसान नहीं होता है। इसके लिए आपको डेडिकेटेड और धैर्यवान रहना पड़ता है। इसमें समय लगता है। अगर आप दो दिनों में वजन घटाना चाहते हैं, तो आपको सफलता नहीं मिलेगी। इसके लिए रोजाना संतुलित आहार लें और रोजाना एक्सरसाइज जरूर करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button