Tuesday, June 18, 2024
HomePoliticalCG NEWS : निगम मंडल की नियुक्तियों में इन्हें मिलेगी प्राथमिकता, कैबिनेट...

CG NEWS : निगम मंडल की नियुक्तियों में इन्हें मिलेगी प्राथमिकता, कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने खोले पत्ते

- Advertisement -

CG Nigam Mandal Appointment  लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चार चरणों का मतदान खत्म होने के बाद छत्तीसगढ़ के सियासी गलियारे से बड़ी खबर सामने आई है। CG NEWS आचार संहिता खत्म होने के बाद साय कैबिनट का विस्तार हो सकता है।

इसके साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि आचार संहिता खत्म होने के बाद निगम मंडलों में भी नियुक्तियां तेज हो जाएंगी। वहीं, अब निगम मंडल में नियुक्तियों को लेकर डिप्टी कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम का बड़ा बयान सामने आया है।

Cabinet Minister Ram Vichar Netam cg news

कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद निगम मंडल की नियुक्ति होगी। पूर्व सांसद, विधायकों और पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

हालांकि इस संबंध में पार्टी और संगठन के वरिष्ठ नेता मिलकर निर्णय लेंगे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री नेताम ने लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम और कांग्रेस के छत्तीसगढ़ के पांच सीट जीतने के दावे को लेकर कहा कि कांग्रेस के सारे मुगालते दूर हो जाएंगे।

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]

छत्तीसगढ़ की जनता ने मोदी के चेहरे और गारंटी में विश्वास जताया है। 11 की 11 सीट हम जीतेंगे। साय सरकार के काम की पूरे देश में चर्चा है। दूसरी ओर लोकसभा चुनाव 2024 में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की जीत तय मानी जा रही है और कयास लगाया जा रहा है कि वो मंत्री पद से इस्तीफा देंगे।

अगर बृजमोहन अग्रवाल मंत्री पद से इस्तीफा देते हैं तो साय कैबिनेट में दो नए मंत्रियों के लिए जगह बन जाएगी, क्योंकि पहले साय कैबिनेट में एक पद खाली है। ऐसे में साय कैबिनेट में आचार संहिता के बाद दो नए चेहरों को जगह मिल सकती है।

लगातार समाचार के लिए बने रहे डेली स्प्रिंग रिपोर्ट के साथ

for the latest and fresh news keep visiting daily spring report. we serve the latest to you

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments