LifestyleReligious

Surya Grahan 2022 : खत्म हुआ साल का पहला सूर्य ग्रहण, जरूर करें ये उपाय, जानिए ग्रहण से जुड़ी बातें

Solar Eclipse 2022 (सूर्य ग्रहण ) Updates – आज साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण तीन प्रकार के होते हैं- पूर्ण सूर्य ग्रहण, आंशिक सूर्य ग्रहण और वलय सूर्य ग्रहण। यह सूर्य ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार यह ग्रहण वैशाख अमावस्या की तिथि पर मेष राशि और भरणी नक्षत्र में लगेगा। यह सूर्य ग्रहण आंशिक होने के कारण भारत में दिखाई नहीं देगा ऐसे में भारत में इसका सूतककाल मान्य नहीं होगा। सूतक काल मान्य नहीं होने के कारण किसी भी तरह धार्मिक कार्यों में कोई भी रुकावटें नहीं रहेगी। भारतीय समयानुसार आज सूर्य ग्रहण मध्यरात्रि 12 बजकर 15 मिनट से शुरू हो जाएगा जो सुबह 4 बजकर 07 मिनट तक रहेगा। आज साल का यह पहला सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका के भागों में, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और दक्षिणी ध्रुव में दिखाई देगा। इस सूर्य ग्रहण के बाद दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्तूबर को लगेगा।

03:56 PM, 30-APR-2022
सूर्य ग्रहण में दान जरूर करें
सूर्य ग्रहण क समय पर दान अवश्य करना चाहिए। रोग मुक्ति हेतु ग्रहण काल में मृत्युंजय मंत्र का जाप करत हुए महामृत्युंजय यंत्र का अभिषेक करें। कांसे  की कटोरी में पिघला देसी घी भरें और चांदी या सोने का सिक्का उसमें डाल कर रोगी अपनी छाया  देखकर उसे जरुरतमन्द को दान करें।

03:51 PM, 30-APR-2022

सूर्य ग्रहण में दान जरूर करें
सूर्य ग्रहण क समय पर दान अवश्य करना चाहिए। रोग मुक्ति हेतु ग्रहण काल में मृत्युंजय मंत्र का जाप करत हुए महामृत्युंजय यंत्र का अभिषेक करें। कांसे  की कटोरी में पिघला देसी घी भरें और चांदी या सोने का सिक्का उसमें डाल कर रोगी अपनी छाया  देखकर उसे जरुरतमन्द को दान करें।

03:30 PM, 30-APR-2022

ग्रहणकाल में सूर्य की उपासना जरूर करें
ग्रहणकाल में भगवान सूर्य की उपासना के लिए आदित्य हृदय स्तोत्र, सूर्याष्टक स्तोत्र आदि सूर्य स्तोत्रों का पाठ व गुरु मंत्र का जाप करना चाहिए। ग्रहण के बाद स्नान-दान का भी महत्व है। ग्रहण जहां जितने समय तक दिखाई देता है, वहीं उसकी मान्यता उतने काल तक ही होती है।

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]

03:10 PM, 30-APR-2022

सूर्य ग्रहण के दौरान करें इन मंत्रों का जाप
नकारात्मक शक्तियों का नाश करने के लिए
ॐ ह्लीं बगलामुखी सर्वदुष्टानां वाचं मुखं पदं स्तंभ
जिह्ववां कीलय बुद्धि विनाशय ह्लीं ओम् स्वाहा।।

धन लाभ के लिए
ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये
प्रसीद-प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम:

बुरी शक्तियों के नाश के लिए
विधुन्तुद नमस्तुभ्यं सिंहिकानन्दनाच्युत
दानेनानेन नागस्य रक्ष मां वेधजाद्भयात्॥

शांति कायम करने के लिए
तमोमय महाभीम सोमसूर्यविमर्दन।
हेमताराप्रदानेन मम शान्तिप्रदो भव॥

सिद्धि प्राप्त करने के लिए
ॐ मां भयात् सर्वतो रक्ष, श्रियं वर्धय सर्वदा।
शरीरारोग्यं मे देहि, देव-देव नमोऽस्तु ते।।
02:43 PM, 30-APR-2022

इस वर्ष लगेंगे चार ग्रहण
इस वर्ष चार ग्रहण लगेंगे। दो सूर्य ग्रहण दो चंद्र ग्रहण हैं। पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल की आधी रात्रि को लगेगा। दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को लगेगा। पहला चंद्र ग्रहण 16 मई और दूसरा 8 नवंबर को होगा।

02:15 PM, 30-APR-2022
सूर्य ग्रहण आज, इन तीन  राशि वालों को रहना होगा सावधान
मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों के यह ग्रहण थोड़ी समस्या लेकर आ सकता है। ग्रहण के दौरान यदि घर से निकलना है तो बहुत संभलकर निकलें, वरना नुकसान हो सकता है। यदि संभव हो तो इस दिन घर पर रहें या कम से कम भीड़-भाड़ वाली जगहों पर न जाएं।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातकों के लिए साल का पहला  सूर्य ग्रहण अच्छा नहीं रहेगा। बच्चों के करियर को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं। मेहनत का पूरा फल नहीं मिलेगा। किसी को पैसे उधार न दें।

मकर राशि- मकर राशि के जातकों को सूर्य ग्रहण के दौरान सावधान रहना होगा। सेहत के मामले में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। कोई पुराना रोग है तो उसे गंभीरता से लें। लक्ष्य को पाने में दिक्कत आ सकती है।

01:55 PM, 30-APR-2022
अक्तूबर में लगेगा साल का दूसरा और अंतिम सूर्यग्रहण
साल का दूसरा व अंतिम सूर्यग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को लगेगा। 25 अक्टूबर को सूर्यग्रहण शाम 04 बजकर 29 मिनट से लेकर 05 बजकर 42 मिनट तक लगेगा।  यह सूर्यग्रहण भारत के कुछ हिस्सों में नजर आएगा, जिसके कारण देश में सूतक काल मान्य होगा। इसके अलावा अक्तूबर में लगने वाला सूर्यग्रहण अफ्रीका महाद्वीप के उत्तर-पूर्वी भाग, एशिया के दक्षिण-पश्चिमी भाग और अटलांटिक में भी देखा जा सकेगा।

01:44 PM, 30-APR-2022
सूर्य ग्रहण का सूतक
चूंकि आज लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई दे रहा है, इसलिए आज किसी भी प्रकार का कोई सूतक नहीं लगेगा। सूतक उसी ग्रहण का मान्य होता है जो ग्रहण अपने यहां दिखाई दे। सूर्य ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है। हालांकि सूतक नहीं लगेगा फिर भी थोड़ी सावधानी बरतनी आवश्यक है।

01:35 PM, 30-APR-2022
मेष राशि में सूर्य ग्रहण का प्रभाव
आज थोड़ी देर में जो सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है वो मेष राशि में लगेगा। मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण फलदायी साबित होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पुराने किसी निवेश से अच्छा धन लाभ हो सकता है। कार्यस्थल में आपके काम की जमकर तारीफ होगी। व्यापारियों के लिए भी ये गोचर लाभप्रद साबित होगा। मुनाफे वाली डील फाइनल हो सकती है। यात्रा से अच्छा धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। सरकारी नौकरी वाले जातकों के लिए समय काफी अनुकूल है।
01:19 PM, 30-APR-2022
सूर्य ग्रहण के संकट से बचने के लिए करें ये उपाय
सूर्य ग्रहण और शनि अमावस्या के दिन पंचामृत स्नान, तिल-तेल से शनि देव का अभिषेक करें और इस के साथ ही शनि चालीसा का पाठ करने से संकट दूर होते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, शनि अमावस्या और सूर्य ग्रहण एक दिन ही पड़ रहे हैं। ऐसे में इस दिन दान करना काफी शुभ माना जाता है।
सूर्य ग्रहण के दिन जब ग्रहण समाप्त हो जाए तो पूरे घर में गंगाजल से छिड़काव करें और साथ ही स्नान करें।
ग्रहण के दौरान ये भी ध्यान रखें कि खाने पीने कि चीजों में तुलसी डालकर रखें। मान्यता है ऐसा करने से खाने पीने कि चीजों में ग्रहण का प्रभाव नहीं पड़ता।
01:06 PM, 30-APR-2022
ऐसे ऑनलाइन देख सकते हैं ग्रहण
चूंकि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा लेकिन इस महान खगोलीय घटना में दिलचस्पी रखने वाले लोग ऑनलाइन यूट्यूब पर ग्रहण देख सकेंगे। कई चैनल यूट्यूब पर ग्रहण को लाइव दिखाते हैं।
12:50 PM, 30-APR-2022
सूर्य ग्रहण के प्रकार
सूर्य ग्रहण तीन प्रकार के होते हैं-

पूर्ण सूर्य ग्रहण: पूर्ण सूर्य ग्रहण उस समय होता है जब चन्द्रमा पूरी तरह से पृ्थ्वी को अपने छाया क्षेत्र में ले लेता है। इसके फलस्वरुप सूर्य का प्रकाश पृ्थ्वी तक पहुंच नहीं पाता है और पृथ्वी पर अंधकार जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है।  इस प्रकार बनने वाला ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण कहलाता है।

आंशिक सूर्य ग्रहण:  आंशिक सूर्यग्रहण में चन्दमा, सूर्य के केवल कुछ भाग को ही अपनी छाया में ले पाता है। इससे सूर्य का कुछ भाग ग्रहण ग्रास में तथा कुछ भाग ग्रहण से अप्रभावित रहता है. इसे आंशिक सूर्यग्रहण कहा जाता है।

वलय सूर्यग्रहण: तीसरे और अंतिम प्रकार का सूर्य ग्रहण “वलय सूर्यग्रहण” के नाम से जाना जाता है। इस प्रकार के ग्रहण के समय चन्द्र सूर्य को इस प्रकार से ढकता है, कि सूर्य का केवल मध्य भाग ही छाया क्षेत्र में आता है। सूर्य के बाहर का क्षेत्र प्रकाशित होने के कारण कंगन के समान प्रतीत होता है। कंगन आकार में बने सूर्यग्रहण को ही वलय सूर्यग्रहण कहा जाता है।
12:35 PM, 30-APR-2022
सूर्य ग्रहण के दौरान न करें ये काम
सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ कार्यों का करना बिल्कुल वर्जित है।
नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है इसलिए किसी भी नए काम की शुरुआत या मांगलिक कार्य न करें।
इसके अलावा ग्रहण के दौरान नाखून काटना, कंघी करना भी सही नहीं माना जाता है।
शास्त्रों के अनुसार, ग्रहण के दौरान कुछ भी खाने से उसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में इस दौरान पका हुआ खाना खाने की मनाही होती है।
इसके अलावा इस दौरान काटने-छीलने का काम भी न करें।
ग्रहण के समय सोना नहीं चाहिए। साथ ही सुई में धागा भी डालने की मनाही की गई है।
ग्रहण के दौरान यात्रा करने से भी बचना चाहिए।
12:25 PM, 30-APR-2022
सूर्य ग्रहण का ज्योतिषीय महत्व
आज यानी 30 अप्रैल को लगने वाला सूर्यग्रहण मेष राशि में लगेगा। मेष राशि पर मंगल ग्रह का आधिपत्य है और भरणी नक्षत्र के स्वामी शुक्र ग्रह हैं। इस कारण से मेष राशि और भरणी नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातकों पर इस ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मा जबकि चंद्रमा को मन का कारक माना गया है। ऐसे में ग्रहण के दौरान सभी जातकों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। हालांकि जिस क्षेत्र में यह ग्रहण होता है वहीं पर ही रहने वाले जातकों पर इसका विशेष प्रभाव पड़ता है, अन्य जगहों पर ग्रहण का विशेष प्रभाव नहीं पड़ता है।
11:38 AM, 30-APR-2022
सूर्यग्रहण का वैज्ञानिक महत्व
सूर्य ग्रहण को एक खगोलीय घटना माना गया है। जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी की बीच आ जाती है तब ऐसी स्थिति में सूर्य का प्रकाश धरती पर नहीं पहुंच पाता और चंद्रमा सूर्य को ढक लेता तो इस घटना को सूर्यग्रहण कहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button