Chhattisgarh

CM Sai Targets Congress : ठगवा-लबरा कांग्रेसियों को इस बार नहीं देनी एक भी सीट, चुनावी सभा में सीएम साय ने विपक्ष पर साधा निशाना

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज हो रहा है। वहीं दूसरे चरण के मतदान के बीच पार्टियां तीसरे चरण के मतदान में जुट गई है। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय लगातार अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों का दौरा कर रहें हैं और भाजपा प्रत्यशियों के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज सीएम साय बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के मस्तूरी के चिल्हाटी में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में सीएम साय ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ़ की .

सीएम विष्णुदेव साय ने अपने संबोधन में कहा कि, मैं पीएम मोदी और भाजपा प्रत्याशी के लिए आशीर्वाद लेने आया हूँ। नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से पीएम बनाना है। पीएम मोदी देश को ही अपना परिवार मानते हैं। सीएम साय ने आगे कहा कि, पीएम मोदी गांव गरीब मजदूर सब की चिंता करते हैं। अब पाकिस्तान की गीदड़ भभकी भी बंद हो गई। जवानों का सर कलम कर पहले फुटबाल खेला जाता था। पीएम मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान को भी शांत करा दिया।

सीएम साय ने इस दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, ठगवा लबरा कांग्रेसियों को इस बार एक भी सीट लेने नहीं देना है और कांग्रेस को सबक सिखाना है। कांग्रेस ने पांच साल में छत्तीसगढ़ को अपराध, भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया। कांग्रेस सरकार ने कोयला, शराब, गोबर सब में भ्रष्टाचार किया। भूपेश बघेल के खिलाफ भी महादेव सट्टा में एफआईआर दर्ज है। कांग्रेस नेताओं का मानसिक संतुलन खराब हो गया है कोई सिर फोड़ने का बात कर रहा कोई मोदी के मरने की। प्रदेश की 11 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को जीताकर कांग्रेस को मुहतोड़ जवाब देना हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button