weather update : जाने प्रदेश में कब तक आएगा मानसून,जल्द ही लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत

0
test

weather update छत्तीसगढ़ chhattisgarh news  में इस साल गर्मी ने लोगों बेहद परेशान किया है। इस महीने पारा सबसे ज्यादा चढ़ा है, पिछले 11 दिनों में लगभग 3 दिन को छोड़ दिया जाए तो रोजाना हीट वेव की स्थिति रही है, लेकिन अब लोगों गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम केंद्र रायपुर ने मानसून की लेकर बड़ी जानकारी दी है। अगले 12 घंटे में अरब सागर के मध्य भाग में मानसून पहुंचने की उम्मीद है।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इस बार मानसून पिछले अनुमानों से थोड़ी धीमी गति से आगे बढ़ रहा है। अभी वह कर्नाटक, तमिलनाडु के ऊपर है। इसके धीरे-धीरे उत्तर की बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने अनुमानों को फिर से रीसेट किया है। मौसम विज्ञानी आर के बैज ने बताया, अब 13 जून तक मानसून के जगदलपुर पहुंचने की संभावना जताई गई है। वही 15-16 जून तक यह रायपुर पहुंच जाएगा। उसके बाद यह और उत्तर की ओर आगे बढ़ेगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम, और वॉट्सएप, पर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here