test
weather report छत्तीसगढ़ में नौतपा आज से शुरु हो गया है।
25 मई से शुरू होकर 2 जून तक चलने वाले इस नौतपा इस मौसम विभाग की माने तो इस साल नौतपा पिछले 10 सालों में सबसे कम गर्म रहने वाला है। दरअसल द्रोणिका व ऊपरी हवा के चक्रवात के कारण प्रदेश में मौसम बदला हुआ है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार से शुरू होने वाला नौतपा गर्मी मे थोड़ा इजाफा जरूर होगा, लेकिन पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष गर्मी से लोगों के लिए थोड़ा राहत भरा ही रहेगा। मौसम के मिजाज में बदलाव के कारण मंगलवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। रायपुर के अधिकतम तापमान में सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही। रायपुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

