weather department :छत्तीसगढ़ में मानसून ने दी दस्तक, कई इलाको में बारिश की सम्भावना

0
test

रायपुरः दक्षिण पश्चिम मानसून की आज छत्तीसगढ़ में एंट्री हो गई है। मानसून के आगमन को लेकर मौसम विभाग ने घोषणा कर दी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। पिछले कई दिनों से छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून एक्टिविटी बढ़ गई थी। अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश लगातार बारिश हो रही थी। बुधवार को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा की हुई थी।

बुधवार को कई इलाकों में हुई थी बारिश
प्री मानसून एक्टिविटी के कारण बुधवार को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई थी। बस्तर, अंबिकापुर, कोरिया, धमतरी समेत कई जिलों में बुधवार सुबह से ही बादलों में डेरा डाल रखा था। राजधानी रायपुर में भी देर शाम मौसम का मिजाज बदला था।

बता दें कि पिछले कई दिनों से दक्षिण-पश्चिम मानसून आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की दक्षिणी सीमाओं पर ही रुका हुआ था। वहीं उसकी पश्चिमी शाखा गुजरात में पहुंच चुकी थी। अब आखिरकार छत्तीसगढ़ में मानसून ने दस्तक दे दी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम, और वॉट्सएप, पर…

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here