नुपूर शर्मा का वीडियो देखना युवक को पड़ा भारी, चाकू से हमला, हालत गंभीर

0
test

बिहार (Bihar) में नुपूर शर्मा (Nupur Sharma) का वीडियो देख रहे एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ है। मामला सीतामढ़ी जिले का है। यहां अंकित कुमार को बीच रोड पर दौड़ा-दौड़ा कर 6 बार चाकू मारा गया। जिसके बाद उसे गंभीर अवस्था दरभंगा के DMCH में भर्ती कराया गया।जहां उसका इलाज ICU में चल रहा है। बता दें कि अंकित का चाकू लगने के बाद का वीडियो भी सामने आया है।

मोबाइल पर स्टेटस देख रहा था पीड़ित

जानकारी के अनुसार अंकित नागपुर के बहेरा गांव का रहने वाला है। वह पान खाने के लिए पान दुकान पर गया था। जहां वह अपने दोस्त के साथ मोबाइल पर स्टेटस देख रहा था। जिसके बाद  पीछे से कुछ लोग आए और पूछा कि नूपुर शर्मा के समर्थक हो। जैसे ही अंकित ने हां कहा, चाकू मारने लगे। उन्होंने पहले अंकित के चेहरे पर सिगरेट का धुआं उड़ाया। इसके बाद गाली-गलौज पर उतर आए। विरोध करने पर अंकित के दाहिने तरफ कमर के पास चाकू से हमला कर दिया।

परिजनों ने पुलिस पर लगाया आरोप 

अंकित के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि जब वे लोग शिकायत दर्ज कराने पहुंचे तो पुलिस ने कहा कि पहले इससे नुपूर शर्मा का जिक्र हटाओ तक ही हम शिकायत दर्ज करेंगे। जिक्र हटाने पर भी प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस की इस हरकत के बाद उनकी भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। इस मामले में पुलिस ने नानपुर गांव के गौरा उर्फ मो. निहाल, मो. बिलाल सहित 5 अन्य लोगों को आरोपी बनाया है। वहीं FIR के बाद लगातार पीड़ित परिवार को धमकी मिल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here