Vastu Tips: पैसे गिनते या पर्स में रखते समय न करें ये गलतियां, मां लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज

0
test

Vastu Tips: सनातन धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि जिन घरों में मां लक्ष्मी की हमेशा पूजा-उपासना की जाती है। उन घरों में मां लक्ष्मी विराजती हैं। इससे घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। वास्तु शास्त्र में मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के विशेष उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करने से आर्थिक तंगी की समस्या दूर हो जाती है। अगर आप भी मां लक्ष्मी को प्रसन्न रखना चाहते हैं, तो पैसे गिनते या पर्स में रखते समय ये गलतियां न करें। ऐसा करने से धन की देवी मां लक्ष्मी अप्रसन्न हो जाती हैं। आइए, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं-

न करें ये गलतियां

– जानकारों की मानें तो पैसे यानी नोट को गिनते समय थूक का प्रयोग नहीं करना चाहिए। कुछ लोगों को नोट गिनते समय थूक का इस्तेमाल करने की आदत होती है। अगर आप भी ये गलती करते हैं, तो उसमें तत्काल सुधार करें। ऐसा करने से धन की देवी मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। इससे आर्थिक तंगी की समस्या दस्तक देती है। आप नोट गिनते समय उपलब्ध रहने पर गंगाजल या सामान्य जल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

पर्स के वास्तु उपाय

– वास्तु शास्त्रों में निहित है कि राशि के अनुसार पर्स के रंग का चुनाव करना चाहिए।

– पर्स में फालतू चीजों को न रखें। पर्स में भगवान गणेश, मां लक्ष्मी, कुबेर देवता के चित्र बने सिक्के रखना शुभ होता है। इससे धन में वृद्धि होती है।

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]

– वास्तु जानकारों की मानें तो भूलकर भी पर्स को जूठे हाथों से न छुएं। पर्स में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है।

– पर्स में पैसे यानी नोट को तोड़-मरोड़कर न रखें। ऐसा करने से वास्तु दोष लगता है। इससे मां लक्ष्मी अप्रसन्न होती हैं।

– पर्स में कोई भी बिल और फालतू कागज न रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here