Wednesday, June 26, 2024
HomeReligiousVastu Tips: सूर्यास्त के समय बिल्कुल भी न करें ये काम, उल्टे...

Vastu Tips: सूर्यास्त के समय बिल्कुल भी न करें ये काम, उल्टे पैर लौट जाएंगी मां लक्ष्मी

- Advertisement -

Vastu Tips: आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसके घर में खुशहाली हो और कभी भी पैसों की तंगी का सामना ना करने पड़े।  लेकिन कई बार कड़ी मेहनत करने के बावजूद कुछ लोगों को शुभ फल नहीं मिलता। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कई बार व्यक्ति द्वारा की गई छोटी-छोटी गलतियां इसका कारण बनती हैं।  वास्तु शास्त्र में कई नियमों के बारे में बताया है जिससे घर में सुख शांति और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद हमेशा बना रहें। लेकिन कई बार व्यक्ति द्वारा की गई छोटी-छोटी गलतियां बड़ा रूप ले लेती है।

सूर्यास्त के समय बिल्कुल भी न करें ये काम

सूर्यास्त के समय न करें भोजन

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सूर्यास्त के समय भोजन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इस समय में देवी-देवता की पूजा की जाती है और वह विश्राम की अवस्था में होते हैं। ऐसे में अगर कोई जातक खुद भोजन करने बैठ जाता है, तो मां लक्ष्मी के साथ अन्य देवी-देवता नाराज हो जाते हैं।

सूर्यास्त के समय न करें दही का दान

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सूर्यास्त के समय या उसके बाद दही का दान नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसका संबंध शुक्र ग्रह से है। इस ग्रह को धन वैभव का प्रतीक माना जाता है। इसलिए शाम के समय इसका दान करने से बचना चाहिए।

सूर्यास्त के समय सोना

अधिकतर लोगों ने अपने बुजुर्गों से सुना होगा कि दोनों समय जब मिले उस समय व्यक्ति को सोना नहीं चाहिए। इस समय सोने से सेहत और धन पर बुरा असर पड़ता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments