Vastu Tips: धन से कम नहीं है झाड़ू, इस रखने से होगी मां लक्ष्मी की कृपा

0
test

Vastu Tips: हमारे जीवन में हमारी आसपास की चीजों का काफी महत्व है। हमारे इर्द-गिर्द मौजूद चीजों का रख रखाव वास्तु के मुताबिक होना चाहिए वरना इसका हमारे ऊपर बुरा प्रभाव पड़ता है। हमारे घर में ऐसी ही आम सी चीज है झाड़ू, जिसे कैसे रखना चाहिए ये वास्तु शास्त्र में बताया गया है।

जिस तरह घर में धन को छुपाकर रखा जाता है, वास्तु शास्त्र के अनुसार ठीक उसी तरह झाड़ू को भी छुपाकर रखना चाहिए। घर या ऑफिस में झाड़ू का काम होते ही उसे नजरों के सामने से हटाकर रख देना चाहिए।

पूरे समय झाड़ू का दिखाई देना अच्छा नहीं माना जाता। खुले स्थान पर रखी झाड़ू अच्छी ऊर्जाओं को बाहर कर देती है। इसके अलावा झाड़ू को कभी भी खड़ा करके नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र में खड़ी झाड़ू रखना अच्छा नहीं माना जाता। इससे घर में दरिद्रता आती है। झाड़ू को हमेशा जमीन पर लिटा कर ही रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here