Sunday, April 27, 2025
HomeEntertainmentTMKUC के तारक को नहीं मिला पेमेंट, मेकर्स का सामने आया रिएक्शन

TMKUC के तारक को नहीं मिला पेमेंट, मेकर्स का सामने आया रिएक्शन

- Advertisement -

टीवी के मशहूर शो ‘तारक मेहता का उल्टा’ पिछले 14 सालों से चल रहा है। इसके मुख्य किरदारों में से एक शैलेश लोढ़ा ने करीब छह महीने पहले ही में शो छोड़ा है। जिसके बाद खबर आ रही है कि मेकर्स ने उन्हें करीब एक साल का पेमेंट नहीं दिया है। इस खबर के बाद अब शो के मेकर्स का रिएक्शन सामने आया है।

शो के प्रोजेक्ट हेड सुहेल रमानी ने इस मामले में मीडिया से बात की और इस बात को गलत बताया। इतना ही नहीं उन्होंने उल्टा शैलेश लोढ़ा पर आरोप लगाए कि उन्होंने पेपर साइन नहीं किए। कई बार उनसे संपर्क किया गया, बावजूद इसके न तो वह पेमेंट लेने आए और न ही साइन करने।

शो के प्रोजेक्ट ने आगे कहा कि कोई भी कंपनी हो या शो हो उसे छोड़ते वक्त कई नियम का पालन करना पड़ता है। टीम और स्टाफ के लोगों के फॉर्मेलिटी पूरी करनी होती है। उसी के बाद कंपनी अपना पैसा रिलीज करती है। उन्होंने कहा कि शैलेश ने अचानक शो छोड़ दिया, न उन्होंने कोई नोटिस दिया और न ही किसी को बताया। इस कारण मेकर्स और उनके बीच विवाद हो गया है।

नेहा मेहता ने लगाया था ये ही आरोप
शो में तारक मेहता की पत्नी का किरदार निभाने वाली नेहा मेहता (Neha Mehta) अंजलि भाभी ने भी कई साल पहले ये शो छोड़ दिया था। इसके बाद उन्होंने मीडिया के साथ बातचीत में बताया था कि उन्हें 6 महीने का पेमेंट नहीं मिला है। वह इसके लिए कई बार कॉल भी कर चुकी हैं, लेकिन उनका पैसा नहीं दिया गया है। कहा ये भी जाता है दया का किरदार करने वाली दिशा वकानी ने भी मेकर्स के साथ मनमुटाव के कारण शो छोड़ा था।

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments