कलेक्ट्रेट में युवक ने पीया जहर, मचा हडकंप, जमीन विवाद में थाने में शिकायत पर भी कार्रवाई नहीं होने था हताश

0
test

 

रायगढ़। raigarh news  छत्तीसगढ़ के रायगढ़ कलेक्ट्रेट में एक युवक ने चूहा मारने का जहर पी लिया। इसके बाद युवक जमीन पर गिर पड़ा और उसके मुंह से झाग निकलने लगा। कलेक्ट्रेट में युवक को खुदकुशी करते देख हड़कंप मच गया।

आनन-फानन में युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि चाचा से जमीन विवाद के चलते युवक ने ऐसा कदम उठाया है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे एक युवक कलेक्ट्रेट पहुंचा। उसने जेब से चूहा मारने की दवाई निकाली और देखते ही देखते पी गया। पहले तो लोग उसे पागल समझते रहे।

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]

लेकिन, जब उसके मुंह से झाग निकलने लगा तो वहां मौजूद लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम और डायल -112 को सूचना दी। कुछ ही देर में एंबुलेंस कलेक्ट्रेट पहुंच गई और युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धर्मजयगढ़ के प्रेम नगर निवासी गौतम मंडल (21) पुत्र बंकिम चंद मंडल का उसके चाचा से जमीन संबंधी विवाद चल रहा है।

गौतम ने इसे लेकर थाने में भी शिकायत की थी। आरोप है कि इसके बावजूद उसकी सुनवाई नहीं हुई। इस पर वह कलेक्ट्रेट पहुंचा था और वहां उसने जहर पी लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here