TECHNOLOGY : इलेक्ट्रिक अवतार में जल्द नजर आएगी Mahindra XUV700 कार, जाने इसके बेहतरीन फीचर

0
test

महिंद्रा इस समय XUV700 के इलेक्ट्रिक अवतार पर तेजी से काम कर रही है। कंपनी अपने इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो का विस्तार करने के लिए दिन रात मेहनत कर रही है। XUV700 Electric Car को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। अगले साल लॉन्च होने वाली इस इलेक्ट्रॉनिक XUV में क्या कुछ खास नजर आया, इस खबर के माध्यम से आपको बताने जा रहे हैं।

इस इलेक्ट्रिक कार को XUV.e8 दिया जाएगा नाम ?

दरअसल कंपनी के लिए एक Electric Car अलग सब ब्रांड बनाई है, जिस बैनर के तहत केवल Electric Car बेचे जाएंगे। Mahindra XUV700 इलेक्ट्रिक SUV ब्रांड के नए इलेक्ट्रिक-ओनली सब-ब्रांड – XUV.e के तहत आएगी। इस कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक कार को पिछले साल ब्रिटेन में एक कार्यक्रम में शोकेस किया गया था।

कैसा रहेगा केबिन एक्सपीरिएंस?

Mahindra XUV700 का इंटीरियर पहले से ही फ्यूचरिस्टिक और टेक-लेटेड था। वहीं इसका XUV.e8 इसे बिल्कुल ही अलग स्टैंड पर ले जाता है। XUV700 में दो हॉरिजॉन्टल स्क्रीन हैं,और XUV.e8 में तीन स्क्रीन हैं। वहीं इसमें एक ड्राइवर के डिस्पले के लिए है और दूसरा सेंट्रल इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए भी है। तीसरी स्किन सामने बैठने वाले व्यक्ति के लिए भी है।

एक्सयूवी 700 के कई फीचर्स – पैनोरमिक सनरूफ, सीटिंग लेआउट, डैश लेआउट और डोर ट्रिम्स भी इसमें होने की संभावना है। आपको बता दें कंपनी इसे लॉन्च 2024 के आसपास कर सकती है। इसमें कंपनी ओर भी फीचर्स दे सकती है।

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here