स्वामी आत्मानंद स्कूल भर्ती : चयन प्रक्रिया में सभी को समान अवसर देने की उठी मांग….अभ्यर्थियों खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

0
test

रायपुर 22 नवंबर 2022। आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में सभी को समान अवसर देने की मांग उठ रही है। इस मामले में अभ्यर्थियों का एक प्रतिनिधिमंडल हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाने जा रहा है। अभ्यर्थियों का कहना है कि नियमों में विसंगतियों की वजह से शिक्षक भर्ती प्रक्रिया से कई अभ्यर्थी वंचित हो रहे हैं। अभ्यर्थियों ने मीडिया को जारी बयान में कहा है कि प्रदेश में अभी 247 स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम और 32 हिंदी मीडियम स्कूल संचालित किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here