Saturday, April 26, 2025
HomeReligiousSunday Upay : क्या आपकी मनोकामएं पूरी होने में लग रहा है...

Sunday Upay : क्या आपकी मनोकामएं पूरी होने में लग रहा है समय, तो आज करे ये उपाय

- Advertisement -

Sunday Upay: हिंदू धर्म में रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है। ज्योतिष में सूर्य देव को ग्रहों का राजा माना गया है। सूर्य देव की कृपा से मनुष्य जीवन में खूब तरक्की प्राप्त करता है और उसका स्वास्थ्य भी सदैव अच्छा रहता है। अगर आप भी अक्सर बनते काम बिगड़ने की वजह से परेशान रहते हैं, तो रविवार के दिन कुछ आसान से उपाय कर अपनी सभी इच्छाएं पूरी कर सकते हैं। आइए जानतें है सूर्य देव को प्रसन्न करने के कुछ उपाय।

अर्घ्य देते समय इस मंत्र का करें जाप

रविवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद सूर्य देवता को अर्घ्य दें। अर्घ्य देते समय ‘ओम सूर्याय नमः ओम वासुदेवाय नमः ओम आदित्य नमः’ मंत्र का उच्चारण करें। इससे सूर्य देवता प्रसन्न होते हैं और आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

इन चीजों का दान माना जाता है शुभ

दान करने के लिए रविवार का दिन बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन गुड़, दूध, चावल और कपड़े का दान करें इससे सूर्य देवता प्रसन्न होते हैं। इससे आपके किसी भी काम में अड़चन नहीं आएगी और सफलता मिलेगी।

नींबू के इस टोटके से बनेंगे काम

लाख कोशिशों के बाद भी अगर आपका भाग्य साथ नहीं दे रहा तो रविवार के दिन एक नींबू लें और उसे अपने सिर से पैर तक सात बार घुमाकर उसके दो टुकड़ो में काट दें। इसके बाद उल्टे हाथ का टुकड़ा सीधे हाथ की दिशा में फेंके और सीधे हाथ का टुकड़ा अल्टे हाथ की दिशा में फेंकें।

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]

देसी घी का दीपक जलाने से मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

रविवार के दिन घी का दीपक जलाने से सूर्य देव के साथ-साथ मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। धन प्राप्ति के लिए यह उपाय बहुत लाभदायक है। इसलिए रविवार के दिन घर के बाहरी दरवाजे के दोनों तरफ देसी घी के दीपक जलाने चाहिए।

चंदन का तिलक लगाएं

रविवार के दिन चंदन का तिलक लगाकर घर से बाहर निकलना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से आप जिस भी काम के लिए बाहर जा रहे हैं वो जरूर पूरा होता है। इसके साथ ही रविवार के दिन लाल रंग का कपड़ा पहनना भी बहुत शुभ माना जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments