Summer Health Tips: जानें, समर सीजन में क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज

0
test

समर सीजन में सेहतमंद रहना मुश्किल टास्क होता है। इस मौसम में पारा यानी तापमान चढ़ जाता है। इससे शरीर में पानी की कमी होने लगती है। शरीर में पानी की कमी से कई प्रकार की शारीरिक परेशानियां होती हैं। इसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें गर्मी के दिनों में सेहतमंद रहने के लिए क्या खाएं और क्या न खाएं इसकी जानकारी दी गई है। आइए जानते हैं

ORS घोल पिएं

सेहतमंद रहने के लिए शरीर को संतुलित मात्रा में नमक और चीनी की जरूरत होती है। अत्यधिक तापमान रहने से शरीर से पसीना निकलता है। इससे शरीर में पानी और नमक की कमी होने लगती है। इसके लिए ORS घोल पिएं। इसके लिए आप नींबू पानी, छाछ, लस्सी आदि चीजों का सेवन कर सकते हैं।

खूब पानी पिएं

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो समर सीजन में सेहतमंद रहने के लिए रोजाना 8 से 10 गिलास पानी जरूर पिएं। आप पानी के टेस्ट बढ़ाने के लिए जलजीरा, नींबू, पुदीने के पत्ते आदि चीजें मिला सकते हैं। इससे शरीर हाइड्रेट रहता है।

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]

मौसमी फल खाएं

समर सीजन में सेहतमंद रहने के लिए ताजे फलों का सेवन करें। इनमें पानी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके लिए डाइट में संतरा, खरबूज, तरबूज, नींबू, आम और खीरा का सेवन करें।

बासी चीजों से करें परहेज

समर सीजन में तापमान के बढ़ने से बासी भोजन में बैक्टीरिया पनपने लगता है। इसके लिए गर्मी के दिनों में बासी भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे पेट में इन्फेक्शन हो सकता है। साथ ही फूड पॉइजनिंग का भी खतरा रहता है।

हाई प्रोटीन चीजें न खाएं

कई शोध में खुलासा हुआ है कि हाई प्रोटीन रिच फूड देर से पचता है। आसान शब्दों में कहें तो जिन खाद्य पदार्थों में प्रोटीन की अधिकता होती है। वे देर से पचते हैं। इसके लिए हाई प्रोटीन रिच फूड्स न खाएं। इसके बदले में साग सब्जी का सेवन अधिक करें।

कार्बोनेटेड शीतल पेय न पिएं

समर सीजन में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो शराब, चाय, कॉफी और सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन न करें। इनमें शुगर प्रचुर मात्रा में होती है। इनसे शरीर में पानी की कमी होती है। इसके लिए समर सीजन में ड्रिंक्स से परहेज करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here