SUICIDE NEWS : भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने की सुसाइड, वाराणसी के होटल में लगाई फांसी

0
test

वाराणसी। SUICIDE NEWS : भोजपुरी इंडस्ट्री से आई एक दुखद खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। भोजपुरी जगत की जानीमानी अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा दुब ने वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का शव सोमेंद्र होटल के कमरे में फंदे पर लटकटी मिला. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल, पुलिस आत्महत्या की वजह जानने की कोशिश में जुटी है। भोजपुरी जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। विश्वास ही नहीं हो रहा है कि सबकी चहीती आकांक्षा दुबे अब हमारे बीच नहीं रही। उनके निधन से हर कोई हैरान है. फैंस से लेकर से सेलिब्रिटीज तक, हर किसी के मन में यही सवाल उठ रहा है कि आखिर आकांक्षा ने ये कदम क्यों उठा लिया है.

अभिनेत्री आकांक्षा दुबे किसी परिचय के मोहताज नहीं थे। आकांक्षा मूल रूप से भदोही के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की निवासी थी. आकांक्षा दुबे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी बोल्ड और हॉट डांस के लिए फेमस थीं. आकांक्षा दुबे भोजपुरी की मशहूर फिल्म अभिनेत्री थीं और मॉडलिंग में भी उन्होंने अपने कैरियर को ऊंचाई दी. फिलहाल एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में आकांक्षा दुबे वाराणसी आई थी.

आकांक्षा को आईपीएस बनाना चाहते थे पिता

आकांक्षा भोजपुरी इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं. उन्होंने कम समय में कामयाबी की बुलंदियों को छू लिया था. 21 अक्टूबर 1997 को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में जन्मीं आकांक्षा 3 साल की उम्र में मुंबई आ गई थीं. बचपन से ही उन्हें मॉडलिंग, डांसिंग और एक्टिंग का बहुत शौक था. हालांकि, पिता का सपना था कि बेटी आईपीएस ऑफिसर बने. वह आकांक्षा को एक आईपीएस ऑफिसर के रूप में देखना चाहते थे, लेकिन आकांक्षा का करियर प्लान कुछ और ही था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here