REPUBLIC DAY SPECIAL :पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में फहराया तिरंगा

0
test

नई दिल्ली। देश भर में बड़े धूम-धाम से गणतंत्र दिवस का पर्व मनाया जा रहा है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय दिल्ली में पहली बार छत्तीसगढ़ के किसी भाजपा नेता को तिरंगा फहराने का मौका मिला। इसके लिए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक डॉ. रमन सिंह को मौका दिया गया। डॉ. रमन सिंह ने भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय में तिरंगे को सलामी दी है।

गणतंत्र दिवस पर डॉ रमन सिंह को दी गई इस जिम्मेदारी को छत्तीसगढ़ भाजपा एतिहासिक मान रही है। पार्टी की ओर से कहा गया कि दशकों से भाजपा के लिए समर्पित रहे डॉ रमन सिंह केंद्रीय मंत्री, छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष और डेढ़ दशक (15 वर्षों) तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहने के साथ ही वर्तमान में संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। इस लंबी राजनीतिक यात्रा में डॉ रमन सिंह ने संगठन स्तर पर अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिस वजह से भारतीय जनता पार्टी समय-समय पर उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपती रहती है।

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here