Wednesday, July 3, 2024
HomeChhattisgarhRAJYUTSAV 2022 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य समारोह का...

RAJYUTSAV 2022 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य समारोह का शुभारंभ किया, सभी राज्यों ने बारी बारी से दिखाई अपने राज्यों की कला

- Advertisement -

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगाड़ा बजाकर राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित हैं।

देश विदेश के सभी राज्यों से आये कलाकारों ने अपने अपने राज्य की पारम्परिक नृत्य का प्रदर्शन किया है।

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]

पड़ोसी राज्य ओडिशा के नृत्य दल ने बिखेरी अपनी जनजातीय नृत्य कला की छटा।  झारखंड का नर्तक दल अपने पारंपरिक वाद्य यंत्र की धुन पर थिरकते हुए। महाराष्ट्र का सुंदर नृत्य दल झांकी के साथ रैंप पर छटा बिखेरते हुए। सिक्किम के वनांचल से आए नर्तक दल अपनी जनजातीय नृत्य शैली की झलक प्रस्तुत करते हुए।  त्रिपुरा का नर्तक दल सुन्दर प्रस्तुति देते हुए, अपने सिर पर चिमनी रख कर नृत्य करते हुए। उत्तर प्रदेश का नर्तक दल सुन्दर वेश भूषा पहने अपनी जनजातीय शैली का प्रदर्शन करते हुए। उत्तराखंड के कलाकार अपना नृत्य कौशल की झलक दिखाते हुए। सिर पर कलश लिए अद्भुत संतुलन के साथ पश्चिम बंगाल की टीम।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments