RAIPUR NEWS : जमीन कब्जा हटवाने के लिए परिवार लगा रहा चक्कर, नहीं हो रही कारवाई

0
test

न्यू राजेंद्र थाने क्षेत्र के द्रोणाचार्य स्कूल चौक के पास सुनील सुंदरानी परिवार की रजिस्ट्री वाली जमीन है लेकिन पार्षद आकाशदीप शर्मा और भाजपा नेता सचिन मेघानी के संरक्षण में उस जमीन पर बिज्जू निषाद ने मकान बना रहे है तहसील आफिस से सभी कुछ पक्ष में होने के बाद भी सुंदरानी परिवार कब्ज़ा हटवाने के लिए न्यू राजेंद्र थाने का चक्कर लगा रहा है लेकिन पुलिस राजनैतिक संरक्षण के चलते कब्जा हटाने में असमर्थ है।

also read : Lok Sabha Chunav BJP candidates : आज होगी उम्मीदवारों की लिस्ट, ट्वीट कर दी अहम जानकारी

राजधानी रायपुर में पुलिस विभाग का काफी रौब और खौफ है कई पुलिस कर्मि छोटे मोटे गुंडों के हेकड़ी निकालने के जाने जाते है लेकिन जैसे ही किसी बड़े या राजनैतिक संरक्षण प्राप्त गुंडों का मामला है पुलिस भी वहां बेबस नजर आती है इसका सीधा उदाहरण अब न्यू राजेंद्र थाने की देखने को मिल रही है जहाँ सुनील और संतोष सुंदरानी अपनी ही जमीन पर मकान बनते देख रहे है क़ानूनी लड़ाई जीतने के बाद भी वे अपने जमीन पर कब्जा हटाने के लिए ;न्यू राजेंद्र थाने का चक्कर लगा रहे है इस मामले में सुनील सुंदरानी का कहना है की पार्षद और भाजपा नेता का संरक्षण मिल रहा है टीआई भी अतिरिक्त बल नहीं होने का हवाला देकर कार्य वाही नहीं कर पा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here