Raipur news : सांस्कृतिक विवेकानंद उत्कर्ष परिषद द्वारा सावन मड़ई का आयोजन, महिलाओं ने काफी उत्साह के साथ हिस्सा लिया

0
test

Raipur news :  रिमझिम बारिश के बीच सावन के पहले दिन नेताजी सुभाष स्टेडियम परिसर में सांस्कृतिक विवेकानंद उत्कर्ष परिषद द्वारा आयोजित सावन के मड़ई में जुटी महिलाओं ने काफी उत्साह के साथ हिस्सा लिया। वैसे तो डे्रस कोड हरे रंग का था लेकिन रंग-बिरंगी परिधानों में पहुंची महिलाओं का समागम महोत्सव की गरिमा को और बढ़ा रही थीं। सावन के मड़ई महोत्सव के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने सावन के महीने का स्वागत गांव की खेती किसानी से लेकर शहर तक किस प्रकार किया जाता है उल्लेखित करते हुए राज्य में उच्च शिक्षा के स्तर को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान के लिए महिलाओं के योगदान को भी सराहा।

सावन के मड़ई का शुभारंभ गायक नवीन सहाय द्वारा गाए गीत जय हो छत्तीसगढ़ मैया..से हुआ। स्वागत भाषण देते हुए सांस्कृतिक विवेकानंद उत्कर्ष परिषद की सचिव दीप्ति प्रमोद दुबे ने बताया कि यह उनके आयोजन का आठवां वर्ष है। राजधानी से सभी धर्मों व वर्गों की महिलाएं इसमें बड़ी संख्या में शामिल होती हैं और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन भी विविध रूप में करती हैं।

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]

रायपुर नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे ने समाज सेवा, शिक्षा, चिकित्सा, कानून व अन्य विधा से जुड़ी महिलाओं को उपस्थिति के लिए नगर निगम परिवार की ओर से स्वागत करते हुए धन्यवाद दिया। उन्होने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री उमेश पटेल की राजनीतिक सुचिता व संस्कार का जिक्र करते हुए उन्हे युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत बताया। शासन में मंत्री रहते हुए राज्य के शैक्षणिक स्तर को बढ़ावा देने में उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों का भी जिक्र किया ।

कार्यक्रम के समापन पर आभार प्रदर्शन परिषद के अध्यक्ष सौरभ तिवारी ने किया। सावन के मड़ई में बहुत ही खुबसूरत सेल्फी जोन भी बनाया गया जहां महिलाएं फोटोग्राफी कर रहीं थीं। इस अवसर पर गेड़ी दौड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। सावन क्वीन – प्रथम – पिंकी राजपूत व द्वितीय गुंजन शर्मा। गड्डी प्रतियोगिता – प्रथम -करूणा पांडेय व द्वितीय बबीता अग्रवाल रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here