RAIPUR NEWS : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राजधानी में महिला सुरक्षा एवं पोषण जागरूकता पर कार्यशाला आयोजित

0
test

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आज महिला सुरक्षा एवं पोषण जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है ।

महिला एवं बाल विकास मंत्री आनिला भेड़िया ने कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। इस दौरान संसदीय सचिव रश्मि सिंह, संजारी बालोद विधयक  संगीता सिन्हा, धरसींवा विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा, पंडरिया विधायक ममता चन्द्राकर,छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक और छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की सदस्य आशा यादव भी उपस्थित हैं।

कार्यक्रम में कराटे एक्सपर्ट हर्षा साहू ने महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाये। सत्य साई हॉस्पिटल की डॉक्टर श्रुति प्रभु और यूनिसेफ की डॉक्टर अपर्णा देशपांडे ने किशोरी बालिका एवं स्वास्थ्य और पोषण पर विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही साइबर एक्सपर्ट मोनाली गुहा ने साइबर सुरक्षा के बारे में बताते हुए छात्र छात्राओं के प्रश्नों का समाधान किया। साथ ही छात्राओं का रक्त और बी एम आई परीक्षण भी किया जा रहा है।

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]

इस अवसर पर महिला बाल विकास विभाग की संचालक दिव्या मिश्रा, कलाकार अनुज शर्मा, विभागीय अधिकारी और विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here