RAIPUR NEWS : मंकीपॉक्स को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों में अलर्ट जारी किया, CMO ने अस्पतालों को जरूरी एहतियात बरतने के निर्देश दिए

0
test

राजधानी रायपुर RAIPUR में मंकीपॉक्स MONKEYPOX को लेकर स्वास्थ्य विभाग health Department ने सभी अस्पतालों में अलर्ट जारी किया है। सीएमओ CMO ने अस्पतालों को जरूरी एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ मीरा बघेल ने बताया कि अभी देश में मंकी पॉक्स का कोई केस नहीं मिला है। फिर भी एहतियात बरतने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि मंकी पॉक्स पीड़ितों को बुखार आता है। शरीर में चकत्ते पड़ जाते हैं। छाले निकल आते हैं। ये लक्षण दो से चार हफ्ते रहते हैं।

बता दे मंकी पॉक्स वायरस monkeypox virus त्वचा, आंख, नाक या मुंह के माध्यम से शरीर में प्रवेश करता है। यह संक्रमित जानवर के काटने से या उसके खून, शरीर के तरल पदार्थ या फिर उसको छूने से हो सकता है। संक्रमित जानवर का मांस खाने से भी मंकी पॉक्स हो सकता है। हालांकि अभी तक इस संक्रमण का कोई मरीज ट्रेस नहीं हुआ है। जैसे ही शासन से निर्देश मिलेंगे वैसे ही स्क्रीनिंग की जाने लगेगी।

सीएमओ CMO ने ये भी कहा कि प्रभावित देशों से आने वाले लोगों के लक्षण दिखने पर उनकी स्क्रीनिंग के साथ आइसोलेट किया जाएगा। संदिग्ध के संपर्क वाले सभी लोगों की भी स्क्रीनिंग कराई जाए। इन मरीजों का इलाज जिले के किस अस्पताल में इलाज होगा। मरीजों के इलाज के लिए कितने बेड आरक्षित होंगे। इस संबंध में बैठक के बाद जल्द फैसला लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here