Raipur crime news : दोपहिया वाहन लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

0
test

Raipur news : प्रार्थी गणेश राव ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह आकाश गैस गोदाम रोड थाना खमतराई में रहता है तथा कार धुलाई का कार्य करता है। प्रार्थी दिनांक 03.03.2023 के सुबह घर से अपनी दोपहिया वाहन में काम करने जा रहा था, व्यास तालाब के पास उसकी दोपहिया वाहन बंद हो गई थी। जिस पर प्रार्थी अपने मोबाईल फोन से अपने साथी को फोन कर रहा था, कि इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति प्रार्थी के पास आकर प्रार्थी को जान से मारने की धमकी देकर उसकी दोपहिया वाहन को लूट कर फरार हो गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 205/2023 धारा 392 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी खमतराई के नेतृत्व में थाना खमतराई पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात अरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटनास्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ-साथ प्रकरण में मुखबीर भी लगाये गये। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर टीम के सदस्यो द्वारा धरसींवा निवासी सागर रजक को पकड़ा गया। घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त लूट की घटना को कारित करना स्वीकार किया गया।

जिस पर आरोपी सागर रजक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूट की दोपहिया वाहन लगभग कीमती 55,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी- सागर रजक पिता लल्लन प्रसाद रजक उम्र 20 साल निवासी यादवपारा सांकरा थाना धरसींवा रायपुर।

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here