RAIPUR CRIME NEWS : पुलिस ने महिला ठग को किया गिरफ्तार, खराब परिस्थिति बता कर लिए लाखों रुपय

0
test

राजधानी में डीडी नगर पुलिस ने एक महिला ठग को गिरफ्तार किया है। इस महिला ठग ने घर की खराब परिस्थितियों का हवाला देखकर प्रार्थी से धीरे धीरे कर 90 लाख रुपए ले लिए फिर बाद में पैसा देने से इनकार कर दिया। 2 सालों तक घुमाने के बाद अब मामले में एफ आई आर दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

सुंदर नगर निवासी धर्मेंद्र सिंह ने प्रियदर्शनी नगर निवासी पलक चतवानी उसके पति विकास चतवानी से अच्छे संबंध थे। इसी संबंध के नाते उन्होंने पलक चतवानी ने खराब परिस्थिति के चलते धर्मेंद्र सिंह से अलग अलग किस्तों में करीब 90 लाख रुपये तक ले लिए थे। पैसे देने के दौरान दोनो के बीच एग्रीमेंट भी कराया गया था और यूनियन बैंक के 9 चेक भी लिए थे।

कुछ समय बाद महिला ने बैंक में फ़ोन कर के सभी चैक को कैंसल करने का आदेश दे दिया। प्रार्थी ने जब उनसे अपने पैसे मांगे तो महिला ने पैसे देने से इनकार कर दिया। जिसके बाद इस मामले की रिपोर्ट डीडी नगर थाने में की गई थी। करीब 2 सालों तक चले जांच के बाद आखिरकार पुलिस ने महिला को दोषी पाया और उसे प्रियदर्शनी नगर स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। महिला के विरुद्ध थाना डीडी नगर में 420 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here