पब में दिखे राहुल : कांग्रेस नेता का वीडियो वायरल, अपनी दोस्त की शादी में गए हैं नेपाल, भाजपा ने उठाए सवाल

0
test

नेपाल यात्रा पर गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक पब का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह एक पब में पार्टी करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को लेकर भाजपा ने कांग्रेस नेता को घेरा है।

नेपाली अखबार ‘द काठमांडू पोस्ट’ के अनुसार राहुल गांधी नेपाल में अपनी दोस्त सुम्निमा उदास के विवाह में शामिल होने के लिए काठमांडू आए हैं। सुम्निमा के पिता भीम उदास ने कहा कि हमने राहुल गांधी को बेटी की शादी में शामिल होने का न्योता दिया था। भीम उदास म्यांमार में नेपाल के पूर्व राजदूत रहे हैं। उनकी बेटी सुम्निमा सीएनएन की पूर्व संवाददाता है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राहुल गांधी सोमवार को काठमांडू पहुंचे थे। कल वे अपनी दोस्त की शादी में शरीक हुए थे। सुम्निमा की शादी निमा मार्टिन शेरपा के साथ हो रही है। कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे इस वीडियो में  वह एक नाइटक्लब में कुछ लोगों के साथ पार्टी में शामिल हैं। राहुल के आसपास मौजूद लोग शराब पी रहे हैं।
यह वीडियो ऐसे समय वायरल हुआ है, जब कांग्रेस नेतृत्व के संकट को लेकर जूझ रही है। हाल ही में प्रशांत किशोर ने कांग्रेस के व्यापक परिवर्तन की कार्ययोजना भी पेश की है। हालांकि प्रशांत किशोर को कांग्रेस में लाने की योजना खटाई में पड़ गई है।

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here