Saturday, July 6, 2024
HomePoliticalप्रियंका गांधी ने संभाली निकाय चुनाव की कमान, जानें क्या है रणनीति

प्रियंका गांधी ने संभाली निकाय चुनाव की कमान, जानें क्या है रणनीति

- Advertisement -

लखनऊ। उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव की घोषणा नवंबर में किसी भी दिन हो सकती है। भाजपा, सपा , कांग्रेस, बसपा आदि दल नगर निकाय चुनाव को लोकसभा चुनाव 2024 का सेमीफाइनल मानकर तैयारियों में जुटे हैं। क्योंकि, केंद्र की सत्ता की चाबी यूपी में मानी जाती है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (PRIYANKA GANDHI) ने यूपी नगर निकाय चुनाव की बागडोर खुद संभाल ली है। प्रियंका गांधी ने सभी 6 प्रांतीय अध्यक्ष को अलग-अलग जिलों में जिम्मेदारी दी है। इन नेताओं से सामाजिक, जातीय समीकरण के साथ ही सर्वजन की भागीदारी का संदेश देने को जिम्मा दिया है।

जिलों से रिपोर्ट तैयार करेंगे प्रांतीय अध्यक्ष

सभी प्रांतीय अध्यक्ष को जिलों का आवंटन (PRIYANKA GANDHI) कर दिया है। यह अपने अपने जिलों से रिपोर्ट तैयार करेंगे। इसके बाद राष्ट्रीय महासचिव मीटिंग कर दिशा निर्देश देंगी।उनका सभी 17 नगर निगम के साथ ही नगर पालिका और नगर पंचायतों में भी जीत पर फोकस है। वह नगर निगम के मेयर प्रत्याशियों के साथ ही अन्य प्रत्याशियों के नाम पर भी चर्चा करेंगी।

नगर निकाय चुनाव से पहले यूपी को 6 हिस्सों में बांटा

कांग्रेस ने नगर निकाय चुनाव से पहले यूपी को शो में बांट दिया है। सभी छह प्रांतीय अध्यक्ष को अलग-अलग जिले आवंटित किए गए हैं। यह सभी अपने-अपने जिलों में रिपोर्ट तैयार कर राष्ट्रीय महासचिव को सौंपेंगे। सभी अपने अपने जिलों के दौरे करने लगे हैं।

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments