POLITICAL BREAKING : सीएम भूपेश बघेल ने गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को राशि ट्रांसफर किया

0
test

रायपुर। raipur news  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल cm bhupesh baghel  ने 1 जनवरी से 15 जनवरी तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय 2.13 लाख क्विंटल गोबर के एवज में उनके खाते में 4 करोड़ 27 लाख रूपए की राशि ऑन लाईन अंतरित की. गौठान समितियों को 2.23 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया. महिला समूहों के खाते में 01 करोड़ 53 लाख रूपए की लाभांश राशि अंतरित की गई.

बता दें कि छत्तीसगढ़ में 20 जुलाई 2020 से गोधन योजना शुरु हुई है. -योजना में 2 रुपए प्रति के किलो की दर से अब तक 100.86 लाख क्विंटल गोबर की खरीदी की गई. गोबर विक्रेताओं को अब तक 201.72 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया. गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को अब तक 175.64 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है. इस तरह गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को अब तक 395.35 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here