PM का इस्तीफा: मंत्रियों के बगावत के बाद पद छोड़ने को हुए मजबूर… जाने

0
test

ब्रिटेन में सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी के सांसदों की बगावत के चलते प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने आखिर कार अपना इस्तीफा सौंप दिया है। बीते कुछ दिनों से बोरिस जॉनसन कैबिनेट के करीब 41 मंत्री अपने पद से इस्तीफा दे चुके थे। इस्तीफा देने वालों में कुछ संसदीय सचिव भी शामिल हैं।

बोरिस जॉनसन के खिलाफ उनकी अपनी ही कंजर्वेटिव पार्टी में बगावत हो गई थी और विपक्षी लेबर पार्टी भी उनसे इस्तीफा मांग रही थी।बोरिस जॉनसन की कुर्सी पर संकट वित्त मंत्री ऋषि सुनक के इस्तीफे से शुरू हुआ था।

उन्होंने 5 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके कुछ देर बाद ही स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने भी इस्तीफा दे दिया था। अब तक चार कैबिनेट मंत्री मंत्री इस्तीफा दे चुके हैं। इनमें ऋषि सुनक और साजिद जाविद के अलावा साइमन हार्ट और ब्रैंडन लुईस ने भी इस्तीफा दे दिया था।

जानिए क्या था विवाद

सांसद क्रिस पिंचर पर नशे में यौन दुराचार और लोगों से दुर्व्यवहार का आरोप लगा था।इसकी जानकारी होते हुए भी बोरिस जानसन ने उन्हें पदोन्नति दी जिससे सरकार की किरकिरी हुई। वो भी तब जब कोरोना काल में ‘पार्टी गेट’ प्रकरण पर सरकार पहले से घिरी थी। इस नियुक्ति को लेकर विपक्ष हमला बोल रहा था और साथ ही बोरिस जॉनसन के सांसद भी आलोचना कर रहे थे। हालांकि इस बीच सरकार ने अपना बयान भी बार-बार बदले थे।

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]

पिंचर की डिप्टी चीफ व्हिप पद पर नियुक्ति के चार महीने बाद 3- जून में ब्रिटिश मीडिया द सन ने एक रिपोर्ट में दावा किया कि उन्होंने लंदन के एक प्राइवेट क्लब में दो मर्दों को आपत्तिजनक तरीके से छुआ था। इतना ही नहीं, हाल के समय में कई मीडिया में क्रिस पिंचर के खिलाफ कथित यौन दुर्व्यवहार के कम से कम छह अन्य मामले रिपोर्ट किए गए। बवाल बढ़ने के बाद पिंचर को कंजर्वेटिव पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया। उन्हें डिप्टी चीफ व्हिप पद से भी हटा दिया गया। इसके बाद भी यह बवाल खत्म नहीं हुआ और पार्टी में बगावत शुरू हो गई।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अपने वित्त मंत्री ऋषि सुनक और स्वास्थ्य मंत्री साजिद जावेद के इस्तीफे के कारण पहले से ही संकट का सामना कर रहे थे और मंत्रियों सहित कई अन्य सहयोगियों के पद छोड़ने से उनकी मुसीबत बढ़ती प्रतीत हो रही थी। जॉनसन के कई सहयोगियों ने उनके नेतृत्व को चुनौती दी। विल क्विंस ने शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। उनके बाद रॉबिन वॉकर ने सरकार की आलोचना करते हुए स्कूल मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। लारा ट्रॉट ने परिवहन विभाग में मंत्री के सहयोगी का पद पद छोड़ दिया। इन इस्तीफों के बावजूद पीएम जॉनसन पीछे हटने को तैयार नहीं दिख रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here