PM MODI IN RAIPUR : मोदी की सभा में शामिल होने आ रही बस का हुआ एक्सीडेंट, घटना में तीन लोगों की मौत, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता राशि देने की घोषणा

0
test

प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी आज रायपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पीएम आज 10 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। पीएम मोदी की सभा में शामिल होने के लिए लोग दूर दूर से बड़ी संख्या में आ रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि मोदी की सभा में शामिल होने के लिए आ रही एक बस सड़क हादसे का शिकार हो गई।

जानकारी के अनुसार, मोदी की सभा में शामिल होने आ रही एक बस ने हाइवा को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में पहले 2 लोगों की मौत हुई थी और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में बस चालक भी शामिल था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बाकी घायलों इलाज अस्पताल में जारी है।

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]

घटना बिलासपुर की है। जहां एक बस पीएम मोदी की सभा में शामिल होने के लिए अंबिकापुर से राजधानी रायपुर आ रही थी। इसी दौरान बेलतरा के पास हाइवे में बस एक हाइवा से टकरा गई। बस में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं अब बस चालक की भी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बस में 40 लोग सवार थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here