Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दाम को लेकर अपडेट, चेक करे क्या है नई कीमत…

0
test

नई दिल्ली : तेल कंपनियों की ओर से शुक्रवार को पेट्रोल- डीजल के दाम जारी कर दिए गए हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है और दाम स्थिर बने हुए हैं। आखिरी बार राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल कीमतों में बदलाव 21 मई,2022 को हुआ था। उस समय केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल पर 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये एक्साइज ड्यूटी घटाई थी।

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है।

मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 प्रति लीटर मिल रहा है। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है।

इन बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

नोएडा में पेट्रोल 96.76 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.93 रुपये प्रति लीटर है।
गुरुग्राम में एक लीटर पेट्रोल 97.01 रुपये और एक लीटर डीजल 89.88 रुपये में मिल रहा है।
चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर है।
जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर है।
पटना में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 107.42 रुपये और डीजल 94.21 रुपये प्रति लीटर है।

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here