23 मई 2022 का पंचांग: शिव पूजा के साथ महा मृत्युंजय मंत्र के उपासना का महान दिन, आज रखें सोमवार का व्रत

0
test

23 May 2022 Ka Panchang:आज ज्येष्ठ माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी है तथा शतभिषा नक्षत्र है।आज सोमवार  का पावन व्रत रहें।आज दुर्गा जी की उपासना के साथ भगवान शिव जी की पूजा भी करें। आज सोमवार का व्रत रहें। माता दुर्गा की उपासना करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें।शिवपुराण के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिव मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें।

माता पार्वती जी की स्तुति करें। आज धार्मिक पुस्तक के दान का बहुत महत्व है। श्री रामचरितमानस का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है।आज सोमवार है , शिव पूजा के साथ साथ तंत्र में महामृत्युंजय मंत्र के उपासना का महान दिवस है। प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 23 मई 2022 (Today Panchang)

दिनांक 23 मई 2022
दिवस सोमवार
माह ज्येष्ठ,कृष्ण पक्ष
तिथि अष्टमी 11:34am तक फिर नवमी
सूर्योदय  05:27am
सूर्यास्त 07:09pm
नक्षत्र शतभिषा
सूर्य राशि वृष
चन्द्र राशि  कुम्भ
करण कौलव
योग वैधृति

 

अभिजीत मुहूर्त 11:57am से 12:49pm तक
विजय मुहूर्त 02:24pm से 03:15pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:04pm से 06:35pm तक

राहुकाल का समय प्रातःकाल07:30 बजे से 09 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here