OP Choudhary Big Statement : टूरिस्ट की तरह पॉलिटिक्स करते हैं राहुल-प्रियंका, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने गांधी परिवार पर साधा निशाना

0
test

रायपुर : OP Choudhary Big Statement : लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए देश के दिग्गज नेता छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं। पोएम मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत भाजपा के दिग्गज नेता प्रदेश का दौरा कर चुके हैं। वहीं ये दिग्गज नेता एक बार फिर से प्रदेश का दौरा करने जा रहे हैं। पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह के दौरे के बीच पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी छत्तीसगढ़ का दौरा किया था। वहीं अब कांग्रेस की राष्ट्रिय महासचिव प्रियंका गांधी भी छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रही है। बड़े नेताओं के प्रदेश आगमन पर लगातार बयानबाजी हो रही है। अब वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रियंका गांधी के दौरे से पहले बड़ा बयान दिया है।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रियंका गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर कहा कि, कांग्रेस एक डूबती नाव है। प्रियंका और राहुल गांधी के पास पतवार के सारे इंस्ट्रूमेंट टूटे-फूटे हैं और वे कहीं से नाव को खेने में सक्षम नहीं है। प्रियंका और राहुल गांधी टूरिस्ट की तरह पॉलिटिक्स करते हैं। दोनों नेता पार्ट टाइम पॉलिटिशियन है। इतना ही नहीं वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने बयान में आगे कहा कि, राहुल और प्रियंका कभी-कभी राजनीतिक पर्यटन के लिए छत्तीसगढ़ आ जाते हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ को अपना एटीएम बनाकर लूटा है। थोड़ा बहुत अट्रैक्शन बचा है इसलिए टूरिज्म के लिए आ रहे हैं। गांधी परिवार की राजनीति को स्वीकार करने के लिए जनता तैयार नहीं है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here