कुर्बानी के प्रमुख पर्व बकरीद को केवल दो दिन शेष,राजधानी की लगभग 50 मस्जिदों में विशेष नमाज पढ़ी जाएगी

0
test

कुर्बानी के प्रमुख पर्व बकरीद को केवल दो दिन शेष रह गए हैं। नौ जुलाई को बकरीद ईद पर राजधानी की लगभग 50 मस्जिदों में विशेष नमाज पढ़ी जाएगी। मुख्य नमाज लाखेनगर स्थित ईदगाहभाठा मैदान में सुबह 10 बजे पढ़ी जाएगी। कुछ मस्जिदों में सुबह छह बजे से नमाज पढ़ने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।


राजधानी रायपुर मे बकरी ईद को लेकर शास्त्री बाजार स्थित सीरत मैदान में बकरा बाजार लगाया गया है। यहां अनेक शहरों से बकरा व्यापारी विविध नस्ल के बकरे बेचने के लिए पहुंचे हैं। मुस्लिम समाज के लोग कुर्बानी देने के लिए मनपसंद बकरा खरीदने रुचि ले रहे हैं। कुछ व्यापारियों ने बताया कि कोरोना काल में दो साल तक बकरीद पर्व सादगी से मनाया गया था। इस साल पुन: बकरा बाजार लगाया गया है.

 

बाजार में 100 से अधिक व्यापारी करीब दो हजार बकरा लेकर आये है। यहां राजनांदगांव, दुर्ग, कवर्धा के अलावा मध्य प्रदेश, ओडिशा से भी लेकर बेचने पहुँचे हुए है। इनकी कीमत 5 हजार से लेकर 90 हजार रुपये तक है। व्यापारियों ने बताया कि सफेद, लाल-काले समेत तीन रंगों वाले बकरों की मांग ज्यादा है। कुछ बकरे चना, बादाम, काजू खाने के शौकीन है। कुछ खरीदार अच्छी कदकाठी और अलग हटकर दिखने वाले बकरों में दिलचस्पी ले रहे हैं।

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here