गुप्त नवरात्र के अवसर पर अष्टमी तिथि को जिला भाजपा कार्यालय में होगा शिवपूजन रुद्राभिषेक, जप और महामृत्युंजय यज्ञ- जितेन्द्र वर्मा

0
test

दुर्ग। durg news पावन पर्व गुप्त नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर भारतीय जनता पार्टी जिला दुर्ग द्वारा दिनांक 7 जुलाई 2022 गुरुवार को प्रातः 08:00 बजे से भाजपा कार्यालय आपापुरा दुर्ग में शिवपूजन रुद्राभिषेक, जप, महामृत्युंजय यज्ञ तथा संगीतमय भजन श्रृंखला का आयोजन रखा गया है।

इस भक्तिमय पुनीत आयोजन में भाजपा कार्यकर्ता मिलकर सवा लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण करेंगे तत्पश्चात अभिषेक, पूजन, संगीतमय भजन श्रृंखला एवं महामृत्युंजय यज्ञ संपन्न होगा। संपूर्ण अनुष्ठान कान्हाजी महाराज द्वारा अपने शिष्यों के साथ संपन्न कराया जाएगा।

इस आयोजन में सांसद, जिले में निवासरत समस्त भाजपा प्रदेश पदाधिकारीगण, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्यगण, संपूर्ण जिला भाजपा कार्यकारिणी, समस्त पूर्व विधायकगण, भाजपा मंडल कार्यकारिणी, मोर्चा/प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी, जिला व मंडल कार्यकारिणी, नगरीय निकाय के पार्षदगण एवं पंचायत जनप्रतिनिधियों, पार्टी के समस्त महिला एवं पुरुष कार्यकर्तागण, प्राथमिक सदस्य तथा शुभचिंतक शामिल होंगे। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सपत्नीक एवं सपरिवार शामिल होकर पूजन तथा यज्ञ में सहभागिता प्रदान करने का आग्रह किया है।

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here