Friday, April 11, 2025
HomeChhattisgarhविधानसभा परिसर में ’’गांधी जयंती’’ के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने...

विधानसभा परिसर में ’’गांधी जयंती’’ के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने राष्ट्रपिता ’’महात्मा गांधी’’ को श्रद्धासुमन अर्पित किये

- Advertisement -

रायपुर न्यूज़। राष्ट्रपिता ’’महात्मा गांधी’’  की जयंती के अवसर पर विधानसभा सचिवालय परिसर में राष्ट्रपिता ’’महात्मा गांधी’’ की प्रतिमा के समक्ष आयोजित कार्यक्रम में आज विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत ने राष्ट्रपिता ’’महात्मा गांधी’’ एवं पूर्व प्रधानमंत्री ’’लाल बहादुर शास्त्री’’ के चित्र पर मााल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये।

इस अवसर पर विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा एवं सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी राष्ट्रपिता ’’महात्मा गांधी’’ एवं पूर्व प्रधानमंत्री ’’लाल बहादुर शास्त्री’’ के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये।

इस अवसर पर सचिवालय के अनुराग सिंह, कुंदन चैहान, लक्ष्मीकांत सेन, राजेश चैहान, रामकुमार यादव एवं साथियों द्वारा महात्मा गांधी के प्रसिद्ध भजन ’’वैष्णव जन तो तेने कहिए’’ एवं ’’रघुपति राघव राजा राम’’ का गायन किया गया।

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments