Wednesday, July 3, 2024
HomeChhattisgarhदुर्गाष्टमी और रमजान के मौके पर पालिकाध्यक्ष ने दी नगर को सौगात,...

दुर्गाष्टमी और रमजान के मौके पर पालिकाध्यक्ष ने दी नगर को सौगात, दूधिया रौशनी से जगमगा उठा तिरंगा चौक , चौराहे पर रंगारंग फव्वारा, खंभों पर खूबसूरत चित्रकारी

- Advertisement -

दुधिया रोशनी से चमकेगा तिरंगा चौक, वाटर फाउंटेन से बढ़ेगी यादव पारा की सुंदरता

नपा अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने किया नगर के पहले हाई मास्क लाइट और वाटर फाउन्टेन का उद्घाटन

विभिन्न विकास कार्यो के लिए की 5 लाख रुपये की घोषणा


गरियाबंद – शनिवार शाम नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने नगर के पहले हाई मास्क लाइट (तिरंगा चौक) और वाटर फाउन्टेन का उद्घाटन किया जिसमें हाई मास्क लाइट तिरंगा चौक तथा वाटर फाउन्टेन वार्ड क्रमांक 12 में लगाया गया है। दोनो नए विकास कार्य के उद्घाटन के बाद नगर की सुंदरता बढ़ गई। इस अवसर नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने कहा कि नगर का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। नगर में हाई मास्क लाइट लगने और वाटर फाउंटेन लगने से नगर की सुंदरता बढ़ बढ़ जाएगी। इसके साथ ही नगर अपनी अलग पहचान स्थापित भी करेगा।

उन्होंने कहा कि नगर के विकास के साथ ही नगर सुंदर नजर आए इसके लिए वे ओर पूरी नपा की टीम प्रयासरत है। आप लोगो ने जो विश्वास जताया है उसे में शत प्रतिशत पूरा करूँगा। इस अवसर उन्होंने वार्ड 12 में विभिन्न विकास कार्य के लिए 5 लाख रुपए की घोषणा की। इसके अलावा आंगनबाड़ी, साऊंड सिस्टम सहित अन्य मांगों को भी जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। इसके पहले वार्ड 12 पहुँचने पर वार्डवासियों ने बाजे गाजे ओर आतिशबाजी के साथ नपा अध्यक्ष मेमन ओर सभी जनप्रतिनिधियों का जोशीला स्वागत किया।

cricket score

ज्ञात हो कि नगर के हृदय स्थल में स्थित तिरंगा चौक नगर का प्रमुख चौराहा है। नेशनल हाईवे के साथ ही तहसील कार्यालय कचहरी और गरियाबंद को छुरा से जोड़ने वाली मुख्य सड़क यही से होकर गुज़रती है। लंबे समय से इस चौक में हाई मास्क लाइट लगाने की मांग की जा रही थी। जिसे नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने जल्द पूरा करने का आश्वासन भी दिया था। जनमानस की मांग और चौक की खूबसूरती तथा अपनी घोषणा को पूरा करते हुए शनिवार शाम उन्होंने हाई मास्क लाइट का उद्घाटन किया। हाई मास्क लाइट लगने से अब तिरंगा चौक रात में भी दुधिया रोशनी में चमकेगा।

इधर यादव पारा में वाटर फाउण्टेन लगने से वार्ड की सुंदरता में चार चांद लगेगा। रंग बिरेंगे पानी की बौछारे लोगो को अपनी ओर आकर्षित करेगी। वही वार्ड की सुंदरता बढ़ने के साथ ही लोगो को भी मनोरंजन के साधन उपलब्ध भी होगा। ज्ञात हो कि यह नगर का पहला वाटर फाउन्टेन है। जो अध्यक्ष निधि से बनकर तैयार हुआ है। उल्लेखनीय है कि नगर अध्यक्ष बनने के बाद गफ्फू मेमन लगातार नगर को स्वच्छ और सुन्दर बनाने की दिशा में काम कर रहे। नगर की सुंदरता के लिए जिन वार्डो में जगह है वह मिनी गार्डन ओर जहां जगह काम है वहाँ हाई लाईटिंग ओर वाटर फाउन्टेन लगाकर सुदंरता बढ़ाने का काम कर रहे है। इन कार्यों से आगे चल कर पूरा नगर सुंदर और मनोरम नजर आ जाएगा।

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]

इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके, सभापति आसिफ मेमन, , विष्णु मरकाम, नीतू देवदास, पद्मा यादव, पार्षद रितिक सिन्हा, संदीप सरकार, प्रतिभा पटेल, विमला साहू, देवा मरकाम, ज्योति साहनी, एल्डरमैन रमेश मेश्राम, हरीश भाई ठक्कर, ओम राठौर, मुकेश रामटेके, छगन यादव, चेंबर अध्यक्ष प्रकाश चंद रोहरा, मंत्री विनय दासवानी, मनोज खरे,यादव पारा के अध्यक्ष निकेश सिन्हा
सिन्हा टायसन सिन्हा पूना यादव शानू सिन्हा गोपाल पटेल रितिक यादव मेघु यादव ड़द्दु यादव गोपु पटेल मनीष यादव गोपी यादव माधव सिन्हा डागा कश्यप सोनू सिन्हा देवेन यादव भूपेंड यादव अमन कश्यप विक्की यादव केशव यादव चमन यादव पवन यादव खिलेश्वर यादव रवी पटेल जगु यादव आशीष सिन्हा तकेश्वर योगी युवराज यादव टिकम यादव एवं पालिका से पुरषोत्तम चंद्राकार, सपना मिश्रा, दुष्यंत साहू, केशनाथ साहू, सहित बड़ी संख्या में वार्ड वासी एवं आम जन उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments