Naxalism In Chhattisgarh: नहीं बची नस्क्सलवाद की ज्यादा उम्र.. गिन रहा हैं आखिरी सांसे, आंकड़े दे रहे हैं गवाही, आप भी पढ़े

0
test

रायपुर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ मिली सफलता को केन्द्र और राज्य में भाजपा सरकार की उपलब्धि बताया है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बहुत कम समय में देश से नक्सलवाद को उखाड़ फेंका जाएगा।

कांकेर मुठभेड़ को सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता बताते हुए गृह मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने देश से नक्सलवाद और आतंकवाद को उखाड़ फेंकने का एक सतत अभियान चलाया हुआ है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद से इस अभियान को गति मिली है। नक्सली इलाकों में सुरक्षा बल कैंप लगाए जा रहे हैं। 19 के बाद इनकी संख्या 250 हो गई है। नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में छत्तीसगढ़ पुलिस से भी मदद मिल रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद तीन महीने में 80 से ज्यादा नक्सली मारे गए हैं। 125 गिरफ्तार हुए हैं और 150 ने आत्मसमर्पण किया है। आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे। बहुत कम समय में मोदी के नेतृत्व में देश से नक्सलवाद को उखाड़ फेंकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here