NATIONAL NEWS : शाह के काफिले में घुसी कार, घायल हुआ CRPF कॉन्स्टेबल

0
test

नई दिल्ली: चाणक्यपुरी में प्रधानमंत्री आवास से चंद कदम की दूरी पर 23 मार्च को गृह मंत्री अमित शाह के काफिले में एक यूपी नंबर की कार घुस गई। इसके बाद वहां पर मौजूद सुरक्षा एजेंसियां सकते में आ गईं। घटना में वहां पर ड्यूटी पर तैनात पानी पी रहे सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल काशी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उस वक्त वह दो एस्कॉर्ट वाहनों के बीच खड़े थे।

ड्राइवर को मौके से पकड़ लिया गया। फिर इंटेलिजेंस ब्यूरो और स्पेशल सेल ने संयुक्त रूप से पूछताछ की। उसके बाद कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसकी पहचान गुरुग्राम सेक्टर 69 निवासी 42 वर्षीय अनुराग डोंग के तौर पर हुई है। काशी सिंह को इलाज के लिए आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक काशी सिंह नोएडा में सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में कार्यरत हैं। वह गृह मंत्री की सुरक्षा ड्यूटी पर थे। 23 मार्च की दोपहर करीब 3:00 वह ड्यूटी पर थे। वह उस वक्त दो एस्कॉर्ट वाहनों के बीच में खड़े थे और खड़े होकर पानी पी रहे थे। तभी यूपी नंबर की एक तेज रफ्तार कार सफदरजंग रोड की तरफ से आई और काफिले में घुसते हुए कॉन्स्टेबल को टक्कर मार दी। इसमें काशी सिंह गंभीर रुप से घायल हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here