Sunday, April 27, 2025
HomeChhattisgarhMUNGELI NEWS : भाजपा में जिलाध्यक्ष के लिए दौड़ तेज

MUNGELI NEWS : भाजपा में जिलाध्यक्ष के लिए दौड़ तेज

- Advertisement -

 

मुंगेली। भाजपा नए जिलाध्यक्ष को लेकर राजनैतिक सरगर्मी तेज हो गई है। पहले ही बड़ी संख्या में दावेदारों के नाम संगठन के पास पहुंच चुके हैं। लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस बार मजबूत नाम पर विचार हो रहा है।

यह भी माना जा रहा है कि भाजपा संगठन जिलाध्यक्ष शैलेष पाठक को कोई नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। कुछ दावेदारों के नाम भी सामने आए हैं। जिसमें विचार जारी होने की बात कही जा रही है।

भाजपा जिला अध्यक्ष पद का हाल,एक अनार सौ बीमार

जिला भाजपा अध्यक्ष पद के लिए एक अनार सौ बीमार जैसी हालत है। आधा दर्जन दावेदारों के नाम हवा में तैर रहे हैं। हालांकि मुख्य दावेदारों की संख्या सीमित है। इस पद पर काबिज होने के लिए दावेदारों ने एड़ी चोटी एक कर रखा है।

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]

राजनीतिक गलियारों में चर्चा के अनुसार इसके लिए एकात्म परिसर रायपुर ही नहीं दिल्ली तक लाबिंग हो रही है। जिला अध्यक्ष पद पर काबिज होने के लिए जाति, संप्रदाय, संघ-संगठन के अलावा आकाओं के पास भी परिक्रमा तेज है। कोई जातीय समीकरणों का हवाला देकर तो कोई अन्य कार्ड खेल रहा है। ऐसे में पार्टी आलाकमान के समक्ष एक बड़ी चुनौती है कि पार्टी में एक सर्वमान्य चेहरा सामने लाया जाए। जिला अध्यक्ष पद की दावेदारी और उस पर रायशुमारी करना लिटमस टेस्ट जैसा ही माना जा रहा है।

दावेदारों में पूर्व विधायक तोखन साहू का भी नाम शामिल

मुंगेली जिला भाजपा के वर्तमान अध्यक्ष शैलेश पाठक हैं। पूर्व विधायक तोखन साहू भी रेस में शामिल हैं।इनके अलावा जो दावेदार प्रमुख है उनमें निश्चल गुप्ता, शिवप्रताप सोनू सिंह, सुनील पाठक व दीनानाथ केशरवानी का नाम भी दावेदारों में लिया जा रहा है। इसके अलावा भी कई चेहरे हैं जो अंदर ही अंदर गोटी लाल करने की जुगत में हैं।माना जा रहा है अक्टूबर अंतिम सप्ताह तक में भाजपा के जिलाध्यक्षों के नाम का ऐलान हो जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments