
मुंगेली। mungeli news नगर के आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में पूर्व में प्राचार्य रहे आईपी यादव के विवादित छवि,भ्रष्टाचार व लगातार हो रही शिकायत के बाद पूर्व कलेक्टर ने अनियमितता रोकने, मुख्यमंत्री के मॉडल स्कूल के व्यवस्थित संचालन के लिए पूर्व प्राचार्य आईपी यादव को हटाकर अन्य प्राचार्य की नियुक्ति की गई.
also read: https://dailyspringreport.com/mungeli-news-students-parents-and-nsui-gave-memorandum-against-controversial-and-corrupt-principal-ip-yadav/
बावजूद उसके लगातार अनेक प्रकार से पूर्व प्राचार्य आईपी यादव द्वारा हथकंडे अपना मुंगेली के ही आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में प्राचार्य के समकक्ष पदस्थ रहने के आदेश के बाद लगातार अनैतिक दबाव डालकर प्राचार्य पद पर पदासीन होने की कोशिश की जा रही है जिसका हरदिन विभिन्न छात्र संगठनों, स्वयं स्कूली छात्र-छात्राओं व अभिभावकों द्वारा कलेक्टर के समक्ष शिकायत, ज्ञापन के माध्यम से पूर्व प्राचार्य आईपी यादव को वापस न बैठाने की मांग कर विरोध किया जा रहा है बावजूद जिला प्रशासन एक अदने से शासकीय शिक्षक आईपी यादव के विरुद्ध कर्तव्यपरायणता से हट अपनी नाकामियों, भ्रस्टाचार व विवादों को दबाने पुनः पदस्थ होने की कोशिश की जा रही है।
also read: https://dailyspringreport.com/mungeli-news-students-parents-and-nsui-gave-memorandum-against-controversial-and-corrupt-principal-ip-yadav/
विवादित व भ्रष्ट प्राचार्य रहे आईपी यादव के खिलाफ छात्रों, अभिभावकों व एनएसयूआई ने दिया ज्ञापन.
क्या मुंगेली जिले में विवादों में रहने वाले पूर्व प्राचार्य आईपी यादव के अलावा कोई योग्य नही जिनकी नियुक्ति मुंगेली आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में प्राचार्य पद पर की जा सके। एक शिक्षा के मंदिर वो भी जो कि राज्य सरकार के इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्रारंभिक समय मे तारीफों में रहा अब आईपी यादव जैसे विध्वंशक लोग बेवजह राजनीति कर विवादों में ला रहे हैं जिससे अभिभावकों में आक्रोश है। अधिकांश अभिभावकों का कहना है कि लगातार जिला प्रशासन को विवादों में रहे प्राचार्य आईपी यादव के कर्मकांड, भ्रस्टाचार व विरोध के बावजूद जिला प्रशासन स्वयं अपने नए आदेश के बाद तुगलकी फरमान से बौना साबित हो रहा है।
also read: https://dailyspringreport.com/mungeli-news-students-parents-and-nsui-gave-memorandum-against-controversial-and-corrupt-principal-ip-yadav/
नए योग्य प्राचार्य की हो नियुक्ति
आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल मुंगेली के लिए यदि मापदंड अनुरूप कोई और कुशल, योग्य प्राचार्य की जरूरत है तो जिला शिक्षा अधिकारी को जिला प्रशासन के समक्ष काबिल लोगो के नाम का पैनल भेजना चाहिए जिससे आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की गरिमा,अनुशासन बनी रहे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सोंच अनुरूप यह मॉडल स्कूल का संचालन हो सकें।