Modi Government Big Announcement: मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, अगले 1.5 साल में 10 लाख नौकरियां दी जाएंगी

0
test

Modi Government Big Announcement: सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं का सपना जल्द पूरा होने वाला है। मोदी सरकार ने नौकरियों को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। पीएम ने सभी विभागों और मंत्रालयों की समीक्षा की है और सरकार ने ये ऐलान किया है अगल डेढ़ साल में 10 लाख नौकरियां दी जाएंगी। पीएम मोदी ने मिशन मोड में नौकरी देने के निर्देश दिए हैं।

प्रधानमंत्री कार्यालय के आधिकारिक हैंडल से इस बारे में ट्वीट किया गया है। इसमें कहा गया है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी विभागों और मंत्रालयों में मानव संसाधन की स्थिति का जायजा लिया है। इसके बाद पीएम मोदी ने निर्देश दिया है कि सरकार आने वाले 1.5 साल में मिशन मोड में 10 लाख लोगों की भर्तियां करे।

बता दें कि बेरोजगारी के मुद्दे पर विपक्षी पार्टियां लगातार बीजेपी को घेरती रही हैं। कांग्रेस ने भी इसी मुद्दे को लेकर मोदी सरकार को कई बार घेरा है। ऐसे में पीएम मोदी की ये घोषणा विपक्ष के सवालों का जवाब भी देगी और देश में बेरोजगारी की समस्या को दूर करने में एक अहम कदम साबित होगी।

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम, और वॉट्सएप, पर…

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here