Wednesday, July 3, 2024
HomeChhattisgarhमनरेगा कर्मी संघ 2 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी,...

मनरेगा कर्मी संघ 2 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी, मनरेगा कर्मचारी संघ की वार्ताएं सरकार से विफल

- Advertisement -

छग मनरेगा कर्मचारी संघ CG MNREGA Employees Union दो सूत्रीय मांगों को लेकर 4 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रही है। मनरेगा कर्मचारी संघ की वार्ताएं सरकार से विफल हो चुकी है। मनरेगा कर्मचारी संघ की मांगे पूरी नहीं हो पा रही है। मनरेगा कर्मचारी संघ दंतेवाड़ा से रायपुर तक दांडी पदयात्रा भी निकाल चुकी है। जिला स्तर के साथ रायपुर में प्रदर्शन तथा रैली भी कर चुके हैं। इसके बावजूद मांग पूरी नहीं हो पाई है।

पिछले 62 दिनों से चल रही मनरेगा कर्मियों Employees की हड़ताल को कुचलने सरकार कड़े कदम उठाने जा रही है। जिसे लेकर महासंघ शनिवार को बुढ़ापारा धरना स्थल मे राज्य सरकार के खिलाफ वादा निभाओ रैली का आयोजन किया । इस रैली में हजारों की संख्या मे प्रदेश भर के मनरेगा कर्मचारी शामिल हुए।

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]

महारैली में मनरेगा कर्मचारी सत्ताधारी पार्टी के द्वारा किए गए वादों को पूरे करने की मांग को लेकर दम खम के साथ सड़क पर उतरकर अपनी मांग बुलंद की। मनरेगा कर्मचारी महासंघ MNREGA Employees Union  के अधिकारियों ने बताया कि मनरेगा में काम करने वाले 15,000 कर्मचारियों ने 50 रुपए के स्टांप पेपर में अपना सामूहिक इस्तीफा तैयार कर लिया है। इसके बाद भी शासन द्वारा मांगो की अनदेखा की जायेगी तो संघ अपना इस्तीफा पत्र आयुक्त मनरेगा को देने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments