Congress Adhiveshan में मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिया पार्टी का नया नारा

0
test

रायपुर:  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित कांग्रेस महा अधिवेशन का आज दूसरा दिन है। महा अधिवेशन में शामिल होने के लिए प्रियंका गांधी सुबह करीब 9 बजे रायपुर पहुंची हैं। यहां उनका भव्य स्वागत हुआ और रोड शो भी किया गया। वहीं, अधिवेशन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नेताओं को संबोधित करते हुए बड़ी बात कही है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस का नया नारा दिया है। उन्होंने नया नारा देते हुए कहा कि ‘सेवा, संघर्ष, बलिदान सबसे पहले हिंदुस्तान’ ही अब पार्टी का नारा होगा। उन्होंने आगे कहा कि BJP सत्ता के स्वार्थ में मर्यादाओं को तोड़ दी है, देश को नष्ट करने का षड्यंत्र हो रहा है। अधिवेशन को रोकने केंद्र ने कई प्रयास किए, लेकिन छत्तीसगढ़ के कांग्रेसजनों ने डटकर सामना किया।

इससे पहले सीएम भूपेश बघेल ने नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात हैं कि छग में राष्ट्रीय अधिवेशन करने का निर्णय कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने लिया हैं। छग देश का ह्रदय स्थल हैं ऐसे में यह प्रदेश के लिए सौभाग्य की बात हैं। वह इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी, सोनिया गाँधी, राहुल गाँधी, केसी वेणुगोपाल और कुमारी शैलजा का धन्यवाद करते हैं।

यह बातें आज अधिवेशन के दूसरे दिन अपने सम्बोधन में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कही। उन्होंने कहा की यह अधिवेशन ऐसे वक़्त पर आयोजित हो रहा हैं जब देश महंगाई और बेरोजगारी जैसी समस्या से जूझ रहा हैँ।

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here