Wednesday, July 3, 2024
HomeNationalAadhar card, pan card समेत ये कार्ड्स भी बनवाना हुआ और भी...

Aadhar card, pan card समेत ये कार्ड्स भी बनवाना हुआ और भी आसान, देखें इस लिंक से

- Advertisement -

Aadhar card : जैसे-जैसे तकनीक का दायरा बढ़ता जा रहा है, लगभग सभी सेवाएं ऑनलाइन होती जा रही हैं। इसका फायदा किसी न किसी रूप में यूजर्स को ही हो रहा है। लोग भी धीरे-धीरे ऑनलाइन सुविधा का फायदा उठाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं। यूजर्स की संख्या को देखते हुए सरकार की कोशिश है कि अधिक से अधिक संख्या में लोगों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाए।

केंद्र की मोदी सरकार ने एक नई वेबसाइट शुरू की है, जो विभिन्न सेवाओं को एक अच्छी तरह से वर्गीकृत और सर्च किए जा सकने वाले इंटरफेस में सूचीबद्ध करती है। राष्ट्रीय सरकारी सेवा पोर्टल यह सुनिश्चित करता है कि विभिन्न वेबसाइटों के माध्यम से केंद्र, राज्य, जिला और स्थानीय स्तर पर सरकारी संस्थाओं द्वारा नागरिकों को दी जाने वाली सेवाओं को अब एक मंच पर यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जा सके।

क्या है नए पोर्टल की खूबियां

नई वेबसाइट – https://services.india.gov.in को शुरू करने का उद्देश्य ऑनलाइन प्रदान की जा रही सेवाओं की पारदर्शिता और उनकी क्वालिटी को बढ़ाना है, जिसने सामान्य जन के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सके। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान सेवा द्वारा विकसित राष्ट्रीय सरकारी सेवा पोर्टल 15 प्रमुख सार्वजनिक सेवा क्षेत्रों की 9,960 से अधिक सेवाओं को सूचीबद्ध करता है।

13000 से ज्यादा सेवाएं एक साथ

services.india.gov.in पर कोई भी नागरिक लगभग 13000 सेवाओं का लाभ उठा सकता है। आधार कार्ड  बनवाना हो या पैन कार्ड लिंक  करना हो, टैक्स जानना हो या जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना हो, इस वेबसाइट पर आपके सारे काम चुटकियों में हो जाएंगे। सबसे अच्छी बात ये है कि ये सभी काम घर बैठे होंगे और इसके लिए आपको इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं होगी।

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]

इस सरकारी पोर्टल पर वित्त मंत्रालय की 121 सेवाएं, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की 100 सेवाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा महत्वपूर्ण बात ये है कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की 72 सर्विसेज का भी लाभ यहां उठाया जा सकता है। शिक्षा मंत्रालय, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय की सेवाएं भी यहां उपलब्ध हैं।

वेबसाइट एक्सेस करना

अगर आपको कोई काम है तो सबसे पहले services.india.gov.in लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद राइट साइड में ‘ऑल कैटेगरी’ ऑप्शन पर क्लिक करें। अब आपको जो भी सर्विस लेनी है, उसके लिए क्लिक करना होगा। मान लीजिए, आपको पासपोर्ट के लिए अप्लाई करना है तो visa passport  पर क्लिक करें। यहां अप्लाई ऑनलाइन पासपोर्ट पर क्लिक करें। क्लिक करते ही आप पासपोर्ट सेवा के पोर्टल पर पहुंच जाएंगे। अब आप यहां से पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments