Friday, July 5, 2024
HomeChhattisgarhMahatari Vandan scheme : इस दिन आएगी महिलाओं के खाते में...

Mahatari Vandan scheme : इस दिन आएगी महिलाओं के खाते में राशि

- Advertisement -

Mahatari Vandan scheme: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा हैं कि महतारी वंदन योजना की राशि लाभार्थियों के खातों में पहले सप्ताह नहीं बल्कि हर माह की एक तारीख को आ जाएगी। इसको लेकर सीएम साय ने लोगों को अपडेट दिया है। पिछले साल पांच राज्यों के साथ छत्तीसगढ़ में भी लोकसभा चुनाव हुए थे। इन चुनावों में भाजपा ने छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए कई बड़े वादे किए थे।

इसमें भाजपा ने ‘महतारी वंदन योजना’ की शुरुआत करने का वादा भी किया था। राज्य में सरकार बनने के बाद सरकार ने यह योजना शुरू कर दी है। ऐसा कहा जा रहा था कि छत्तीसगढ़ चुनाव में भाजपा की जीत में इस योजना ने बड़ी भूमिका निभाई थी। अब इस योजना के पैसे लोगों के खाते में आने को लेकर सीएम साय ने तारीख बता दी है।

खाते में कब आएंगे पैसे

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा हैं कि महतारी वंदन योजना की राशि लाभार्थियों के खातों में पहले सप्ताह नहीं बल्कि हर माह की एक तारीख को आ जाएगी। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने आज जिले के डौंडीलोहारा में एक चुनावी सभा में यह घोषणा करते हुए कहा कि ‘मोदी की गारंटी’ में हर महीने महतारियों को एक हजार रूपये देने का वादा था, जिसके अंतर्गत प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में पहली किश्त जारी की जा चुकी है। उन्होंने कहा अब पहले सप्ताह में नहीं, पहली तारीख में ही महतारी वंदन योजना की राशि जारी कर दी जायेंगी।

उन्होंने कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पांच साल में कांग्रेस की सरकार ने भ्रष्टाचार और घोटाले की सारी हदें पार कर दी थी।शराब घोटाला किया, जिसके दो काउंटर थे,एक काउंटर का पैसा कांग्रेस सरकार के खाते में और दूसरे काउंटर का पैसा गांधी परिवार के खाते में जाता था।भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को कांग्रेस पार्टी का एटीएम बना दिया था। साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता बताते हुए कहा कि मोदी जी ने 10 साल में गांव, गरीब, किसान, मजदूर सबकी सेवा की, उनको आर्थिक रूप से सशक्त बनाया। मोदी सरकार सदैव गरीबों के लिए समर्पित रही है।

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments