Maharashtra Politics: बागी विधायकों पर करेंगे खुलासा… उद्धव सरकार पर संकट के बीच संजय राउत का एकनाथ शिंदे पर वार

0
test

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में सियासी घमासान के बीच शिवसेना (Shivsena) के सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने दावा किया है कि उनकी पार्टी अभी भी मजबूत है. कुछ लोग दवाब में आकर पार्टी छोड़कर चले गए हैं. लेकिन अब भी हमारे पास लाखों शिवसेना कार्यकर्ता हैं जो पूरे सपोर्ट के साथ पार्टी के साथ खड़े हैं. राउत ने यह भी कहा की वह जल्द ही खुलासा करेंगे की आखिर बागी विधायक एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के साथ क्यों गए और पार्टी में बगावत क्यों हुई?

बता दें कि शिवसेना से बागी हुए एकनाथ शिंदे गुट ने अपने पास 48 विधायकों के समर्थन का दावा किया है. गुवाहाटी में शिवसेना के 41 विधायक इस वक्त मौजूद हैं. दूसरी तरफ, उद्धव के पास अब शिवसेना के 16 विधायक ही रह गए हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here