Laal Singh Chaddha Trailer: कुछ घंटों का इंतजार! IPL फाइनल में इस टाइम आएगा आमिर-करीना की फिल्म का ट्रेलर

0
test

आमिर खान amir khan अपनी मच अवेटेड फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर इन दोनों जोरो शोरो से प्रामोशन में जुटे हुए हैं। फिल्म का ट्रेलर भी अभी जारी नहीं हुआ है, लेकिन आमिर ने लोगों के बीच फिल्म के लिए एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। दंगल अभिनेता ने लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर रिलीज करने के लिए जोरदार तैयारी की है। वे इसे आईपीएल 2022 के फाइनल्स के दौरान लॉन्च करने वाले हैं।

फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके अब इसकी आधिकारिक पुष्टि भी कर दी है। पोस्ट में लाल सिंह चड्ढा का पोस्टर शेयर किया गया है। जिस पर टाइम की जानकारी दी गई। जिसके अनुसार ट्रेलर रिलीज मैंच के पहले इनिंग के सेकेंड टाइम आउट के दौरान होगा।

रविवार यानी 29 मई को आईपीएल 2022 का फाइनल मैच है, जो रात 8 बजे से शुरू होगा। ये मैच गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल के बीच होगा। लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर रिलीज पहली पारी के तकरीबन 11 ओवर्स बाद यानी रात 9:00 से 9:30 बजे के आस पास दूसरे टाइमआउट के दौरान होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here