KITCHEN TIPS : क्या आपसे भी दही ज़माने में होती है गड़बड़ी, तो फॉलो करे ये टिप्स

0
test

भारतीय रसोई में दही जमाने की आदत सदियों से रही है। वहीं आज के समय में जहां डिब्बा बंद दही आसानी से उपलब्ध होते हैं, कुछ घर ऐसे हैं जो खुद से दही जमाना पसंद करते हैं। घर पर दही जमाने के कई कारण हो सकते हैं, पहला तो यह कि ये काफी किफायती होता है, दूसरा ये काफी आसान होता है। हालांकि, कुछ लोग इसे परफेक्ट तरीके से जमा पाने में कामयाब नहीं हो पाते। दही जमाना जितना सरल है उतना ही ट्रिकी भी, बस आपको हर स्टेप को ठीक से समझने की आवश्यकता है।

गाढ़ी दही जमाने के लिए टिप्स-

1. मध्यम आंच पर एक बड़े बर्तन में दूध गर्म करें। बड़े बर्तन का इस्तेमाल करने से दूध उबलने पर छलकने से बच जाएगा।

2. दूध को मध्यम आंच पर 10 से 15 मिनट तक उबलने दें क्योंकि इससे दही गाढ़ी होगी।

3. अब दूध को आंच से उतार लें और रूम टेम्परेचर पर होने दें।

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]

4. ध्यान रखें कि दूध गुनगुना ही रहे और पूरी तरह से ठंडा न हो।

5. अब दूध को झागदार बनाइये। ऐसा करने के लिए दूध को एक बर्तन से दूसरे बर्तन में 4 से 5 बार पलटिए या फिर जब तक दूध झागदार न हो जाए।

6. झाग वाला दूध दही को गाढ़ा करने में मदद करता है।

7. अब दूध में 2 बड़े चम्मच दही डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

8. इस मिश्रण को दूसरे बर्तन में डालें, जिसमें आपको दही जमाना है।

9. इसे ढक्कन से ढककर अलग रख दें। ध्यान रखें कि इसे तबतक न हिलाएं जबतक यह सेट न हो जाए।

10. दही जमने के लिए रातभर रख दें और आपका गाढ़ा दही बनकर तैयार हो जाएगा।

11. दही की शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए उसे फ्रिज में स्टोर करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here